फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Book Jet Airways ticket at 899

जेट एयरवेज का धमाकेदार ऑफर, करें 899 रुपए में हवाई सैर

Tue, 29 Nov 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
Book Jet Airways ticket at 899
- फोटो : amar ujala

विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने देश की चुनिंदा हवाई मार्गों पर न्यूनतम 899 रुपये में एकतरफा हवाई यात्रा का ऑफर लांच किया है। जेट की घोषणा के अनुसार सोमवार मध्यरात्रि से दो दिसंबर तक टिकट बुकिंग कराने वालों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


इस ऑफर के तहत बुकिंग की तारीख से 15 दिनों तक की यात्रा के लिए इकोनॉमी क्लास के हवाई टिकट बुक कराए जा सकेंगे। साथ ही इस किराए में सभी टैक्स भी शामिल होंगे। अगर यात्री अपनी यात्रा की तारीख में बदलाव करना चाहेंगे तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। जेट एयरवेज के चीफ कमर्शियल ऑफिसर जयराज शनमुगम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एंड ऑफ ईयर सेल हमारा अपने मेहमानों को धन्यवाद कहने का तरीका है जिन्होंने हमें अपनी सेवा करने का मौका दिया।
विज्ञापन


इस सेल का समय हमारे मेहमानों के लिए बिल्कुल मुफीद है क्योंकि वो इससे नए साल का जश्न अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मना सकेंगे। साथ ही वो अच्छी बचत भी कर सकेंगे। जेट एयरवेज अतुलनीय विश्वस्तरीय सेवा प्रदान करता है और विमान के अंदर भी हमारी मेहमाननवाजी सर्वोत्तम है।' जेट एयरवेज के अनुसार इस योजना के तहत यात्रियों को पहले आओ पहले पाओ के तहत टिकट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed