टूटे सारे रिकॉर्ड, हुई सबसे बड़ी ऑनलाइन डील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-कॉमर्स फर्म स्नैपडील ने बेंगलुरु में एक लग्जरी पेंटहाउस ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए बेचा है। यह देश में अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन डील मानी जा रही है।
यह पेंटहाउस बेंगलुरु के मंत्री एस्पाना में पूर्णिमा नाम की महिला को 6 करोड़ रुपए में बेचा गया है। ऑनलाइन प्रॉपर्टी सेल्स को देखते हुए मंत्री डेवलपर्स ने स्नैपडील के साथ टाई अप किया था, ताकि प्रीमियम और लग्जरी रेसिडेंशियल अपार्टमेंट ऑनलाइन बेचे जा सकें।
कुछ समय पहले ही टाटा हाउसिंग ने भी स्नैपडील के जरिए ही 1.1 करोड़ रुपए में घर बेचा था। तब तक टाटा हाउसिंग की यह डील देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन डील थी, लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट गया है।
क्या कहती हैं घर की मालकिन पूर्णिमा
घर खरीदने वाली पूर्णिमा ने कहा कि वह अपने सपनों का घर किसी भरोसेमंद बिल्डर से ही खरीदना चाहती थीं और जैसे ही उन्होंने मंत्री डेवलपर्स को स्नैपडील पर ऑनलाइन लग्जरी घर बेचते हुए देखा तो उसे खरीदने का मन बना लिया।
पूर्णिमा ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में जानकारियां जुटाईं तो उन्होंने घर खरीदने का निश्चय कर लिया। पूर्णिमा को इस डील की सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसमें भुगतान की प्रक्रिया काफी तेज और सुरक्षित थी।
इसके जरिए उन्हें तमाम प्रोजेक्ट साइटों और विभिन्न डेवलपर्स के कार्यालयों में अनावश्यक चक्कर भी नहीं लगाने पड़े। पूर्णिमा बोलीं- खरीद की प्रक्रिया बेहद सुविधाजनक है और मुझे स्नैपडील पर बहुत अच्छे सौदे की पेशकश की गई है।