फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Axis bank to soon launch payment service through whatsapp

Axis Bank जल्द शुरू करेगा व्हाट्सऐप से पेमेंट करने की सुविधा, 66 फीसदी ट्रांजेक्शन हुए डिजिटल

Wed, 14 Mar 2018 12:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Mar 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
Axis bank to soon launch payment service through whatsapp
axis bank

अगर आप एक्सिस बैंक के ग्राहक हैं तो जल्द ही व्हाट्सऐप के जरिए आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। प्राइवेट सेक्टर में देश का सबसे बड़ा तीसरा बैंक जल्द ही यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए इस सेवा को अगले दो महीने में पूरे देश में शुरू कर देगा।

विज्ञापन


66 फीसदी डिजिटल ट्रांजेक्शन
एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक (रिटेल बैंकिंग) राजीव आनंद ने कहा कि बैंक ने अपने 66 फीसदी ट्रांजेक्शन को डिजिटल करने का टारगेट सेट किया था और चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में यह हो गया है। वहीं, उसका मोबाइल बैंकिंग का आकार बढ़कर 51,030 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


राजीव आनंद ने कहा, ‘हम नए खोज के मामले में यूपीआइ बाजार में अग्रणी हैं।  UPI बहुत बड़ा अवसर है और यह हमारे ग्राहकों को अन्य बैंकों के ग्राहकों से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लक्ष्य में हमारी मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सऐप का फुल वर्जन लॉन्च होने का इंतजार
बैंक को व्हाट्सऐप के फुल वर्जन को लॉन्च होने का इंतजार है। अभी पेमेंट करने का ऑप्शन बीटा वर्जन पर चल रहा है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक यूपीआइ के जरिये लेनदेन में फिलहाल एक्सिस बैंक की बाजार हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी है।


गौरतलब है कि यूपीआई नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (यूपीसीआई) द्वारा विकसित पेमेंट इंटरफेस है। इसके जरिये किसी भी बैंक के खाते से किसी भी अन्य बैंक खाते में तुरंत भुगतान करना संभव है। इसका नियमन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के तहत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed