फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   apartment sold on wesbite

स्नैपडील ने पहली बार बेचा 1.1 करोड़ में घर

Mon, 08 Jun 2015 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jun 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
apartment sold on wesbite

टाटा हाउसिंग के साथ करार करने वाली ई कामर्स के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्नैपडील ने सबसे महंगा ऑनलाइन घर बेचा है। स्नैपडील के मुताबिक ऑनलाइन घर का सबसे बड़ा सौदा 1.1 करोड़ रुपए में हुआ है जो अब तक का सब से बड़ा ऑनलाइन सौदा है।

विज्ञापन


स्नैपडील के प्रापर्टी कॉर्निवल के तहत 1,800 लोगों ने पूछताछ की लेकिन इसमें सबसे बड़ा सौदा 1.1 करोड़ का हुआ। स्नैपडील के उपाध्यक्ष अमित माहेश्वरी ने कहा कि जब हमने रियल स्टेट कैटेगरी लॉंच की है हम अपने साथ कुछ विश्वसनीय नाम जोड़ना चाहते हैं जो हमारे ग्राहकों को हाउसिंग के मामलों में बेहतर ऑप्शन दे सकें।
विज्ञापन

जल्द ही नई सेवाएं शुरु करेगा स्नैपडील

apartment sold on wesbite

माहेश्वरी के मुताबिक वो टाटा हाउसिंग के साथ जुड़कर प्रभावी और किफायती दामों पर लोगों तक पहुंचेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि फर्म जल्द ही ग्राहकों को साइट विजिट और डॉक्युमेन्ट्स की सर्विस भी शुरु करेगा। स्नैपडील ने अपनी वेबसाइट पर अगस्त 2014 में रियल इस्टेट कैटेगरी लॉन्च की थी।

जिसके बाद उसने 100 से ज्यादा अपार्टमेंट्स बेचे हैं। कंपनी के मुताबिक वेबसाइट की रियल स्टेट कटैगरी ने पिछले 6 महीने में 400 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। फिलहाल कंपनी के साथ इस प्रोजेक्ट में टाटा हाउसिंग, डीएलएफ, शोभा डेवलपर्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed