फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   american footwear company skechers filed case against flipkart for selling fake shoes

छापे में मिले 15 हजार जोड़ी नकली जूते, नामी अमेरिकी कंपनी ने किया फ्लिपकार्ट पर केस

Tue, 26 Dec 2017 02:10 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Dec 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
american footwear company skechers filed case against flipkart for selling fake shoes

विश्व की नामी अमेरिकी फुटवियर कंपनी ने पुलिस छापे में 15 हजार जोड़ी नकली जूते गोदाम में मिलने के बाद ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट पर हाईकोर्ट में केस दर्ज कर दिया है। 

विज्ञापन


कंपनी को मिली थी जानकारी
अमेरिकी कंपनी स्केचर्स को जानकारी मिली थी कि फ्लिपकार्ट और उससे जुड़े चार अन्य सैलर्स नकली जूतों की बिक्री कर रहे हैं। इस तरह की बिक्री से कंपनी का नाम प्रभावित हो रहा है। स्केचर्स ने मामले की शिकायत दिल्ली हाईकोर्ट में की, जिसके बाद कोर्ट ने लोकल कमिश्नरों को नियुक्त करके मामले की छानबीन करने को कहा। 
विज्ञापन


सात जगहों पर मारे छापे
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक कंपनी ने इसके बाद दिल्ली और अहमदाबाद में सात गोदामों में छापे मारकर 15 हजार जोड़ी जूते बरामद किए। यह गोदाम फ्लिपकार्ट से जुड़े सैलर्स रिटेल नेट, टेक कनेक्ट, यूनिकेम लॉजिस्टिक और मार्को वैगन के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी करेगी अपने ब्रांड नेम की सुरक्षा
स्केचर्स के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपने ब्रांड नाम की सुरक्षा और कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई करेगी। फ्लिपकार्ट ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जो देश भर के ग्राहकों को सेलर्स से जोड़ती है। हम इंटरमीडियरी के तौर पर काम करते हैं। हम अपना बिजनेस ईमानदारी और कानून के मुताबिक करते हैं। हम इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि मामला अदालत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed