फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   amazon tops the chart in total sales against flipkart

अमेजन का बजा डंका, बिक्री में फ्लिपकार्ट को छोड़ा पीछे

Wed, 28 Nov 2018 11:14 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
amazon tops the chart in total sales against flipkart

विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अब भारत में भी नंबर एक पायदान पर पहुंच गई है। इसने भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। बार्कलेज की रिपोर्ट के अनुसार अमेजन ने 31 मार्च 2018 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 53 हजार करोड़ रुपये (7.5 अरब डॉलर) की कुल बिक्री की।  

विज्ञापन


पांच साल में हासिल की उपलब्धि

अमेजन ने भारतीय ई-कॉर्मस बाजार में पांच साल पहले कदम रखा था। फ्लिपकार्ट और अमेजन में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। बार्कलेज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) सेल्स के मामले में फ्लिपकार्ट को पीछे छोड़ते हुए भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2016-17 में जीएमवी के मामले में अमेजन और फ्लिपकार्ट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन वित्त वर्ष 2017-18 में अमेजन ने स्पष्ट तौर पर बढ़त हासिल कर ली। अमेजन का जीएमवी इस अवधि 7.5 अरब डॉलर रहा, जबकि फ्लिपकार्ट का जीएमवी 6.2 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिव सीजन में बड़ी सेल

इस साल भी फेस्टिव सीजन के दौरान दोनों दिग्गज कंपनियों में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण अब वॉलमार्ट ने कर लिया है। इसलिए यह माना जा रहा है कि अब दोनों कंपनियों में आगे ज्यादा से ज्यादा मार्केट शेयर हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed