फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Amazon to start mahasale from Oct 26

खरीदने हैं सस्ते और ब्रांडेड सामान, तो यहां आइए

Fri, 23 Oct 2015 09:28 AM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
Amazon to start mahasale from Oct 26

त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों के लिए ई-कामर्स कंपनियों की तरफ से महासेल की पेशकश थम नहीं रही है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के बाद अब अमेजॉन महासेल लगाने जा रही है।

विज्ञापन


अमेजॉन की यह सेल 26-28 अक्टूबर के बीच रहेगी। 26 अक्टूबर की रात 12 बजे यह सेल शुरू होगी और 28 अक्टूबर की रात 11.59 बजे समाप्त होगी। ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा महासेल के आयोजन से इन दिनों बाजार में डिलिवरी ब्वॉय की भी खासी मांग है।
विज्ञापन


डिलिवरी ब्वॉय की पूर्ति मांग के मुकाबले 30 फीसदी तक कम बताई जा रही है। कंपनियां अपने लॉजिस्टिक में अच्छा निवेश कर रही हैं। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में फ्लिपकार्ट की तरफ से महासेल का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर आधे घंटे पर‌ मिलेगी नई डील

Amazon to start mahasale from Oct 26

अमेजॉन इस महासेल के दौरान हर आधे घंटे पर नई डील की पेशकश करेगी। 72 घंटे तक चलने वाली इस महासेल के दौरान पोर्टल पर ग्राहकों के लिए सैकड़ों श्रेणी के लाखों उत्पाद उपलब्ध होंगे।

ग्राहक हर दिन रात के 12 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे तक देर रात शॉपिंग व मिडनाइड डील्स का फायदा उठा सकेंगे। सुबह आठ बजे के बाद ग्राहकों के समक्ष ब्लाकबस्टर डील पेश की जाएगी।

खरीदारी के लिए ग्राहक अपने पर्सनल कंप्यूटर, मोबाइल फोन व मोबाइल ऐप की मदद ले सकते है।

अमेजॉन पर इन दिनों ऐप ट्रेजर हंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को क्लू दिए जाते हैं और उसे हल करने पर मात्र एक रुपये में मोबाइल फोन व कई अन्य उत्पाद की खरीदारी कर सकते हैं।

20-25 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान हर घंटे नया क्लू दिया जाएगा जिसे हल करने पर उत्पाद खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed