फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Amazon Seller Services Receives 2310 Crore rupees Investment From Its Parent Company amazon

भारतीय इकाई अमेजन सेलर सर्विसेज को अपनी मूल कंपनी से मिला 2310 करोड़ रुपये का निवेश

Wed, 08 Jul 2020 12:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 08 Jul 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Amazon Seller Services Receives 2310 Crore rupees Investment From Its Parent Company amazon
अमेजन

अमेरिका की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी एक भारतीय इकाई अमेजन सेलर सर्विसेज में 2,310 करोड़ रुपये की नई पूंजी डाली है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के पास जमा कराए गए दस्तावेजों के अनुसार अमेजन कॉरपोरेट होल्डिंग्स और अमेजन डॉट कॉम डॉट इंक ने इस इकाई में 2,310 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

विज्ञापन


25 जून पारित किया था प्रस्ताव 
अमेजन सेलर सर्विसेज के निदेशक मंडल ने 25 जून 2020 को इस बारे में प्रस्ताव पारित किया था। बिजनेस इंटेलिजेंस मंच टॉफ्लर के पास मौजूज वित्तीय आंकडों के अनुसार इस राशि का एक बड़ा हिस्सा अमेजन सिंगापुर ने निवेश किया है।
विज्ञापन


पूरी तरह से बंद किया सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल
मालूम हो कि हाल ही में अमेजन इंडिया ने भारत में अपने 50 से ज्यादा फुलफिलमेंट सेंटर्स से पैकेजिंग में उपयोग आने वाली सभी सिंगल-यूज प्लास्टिक को हटाने की घोषणा की थी। कंपनी ने अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सितंबर 2019 में ही संकल्प लिया था कि जून 2020 तक कंपनी सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल 100 फीसदी बंद कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन इंडिया ने अपने स्वयं के आपूर्ति नेटवर्क में सिंगल-यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से हटाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने की शुरुआत दिसंबर 2019 में हुई थी जब कंपनी ने अपनी पैकेजिंग में प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री, जैसे बबल रैप्स और एयर पिलो को पेपर कुशन को शामिल किया था। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में 100 फीसदी प्लास्टिक-मुक्त और बायोडिग्रेडेबल पेपर टेप पेश किया, जिसका उपयोग ग्राहक शिपमेंट को सील करने और सुरक्षित ढंग से भेजने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed