अब भारत में किराने की दुकानें खोलेगी ये ऑनलाइन ई-रिटेल कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन ई-रिटेल कंपनी भारत में अपने स्टोर्स खोलने की योजना पर काम कर रहा है। कंपनी अपने इन फूड स्टोर्स के जरिए किराने का सामान बेचेगी। अमेजन ने इसके लिए सरकार से अनुमति मांगी है।
किसानों से सीधे सामान खरीदकर बेचने की योजना
अमेजन की भारतीय बाजार में किसानों से सीधे सामान खरीदकर बेचने की योजना है। कंपनी ऐसे प्रॉडक्ट को अपने लेबल या फिर थर्ड पार्टी के जरिए बेचेगी। अमेजन इसके लिए 3500 करोड़ रुपये निवेश करने का प्लान कर रही है।
इससे पहले कंपनी ने ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर खोलने के लिए भी सरकार को आवेदन दिया हुआ, जिसकी मंजूरी अभी तक नहीं मिली है।
अमेरिका में खोला है पहला बुकस्टोर
अमेजन ने सबसे पहले 2015 में अपना पहला बुक स्टोर खोला था, जहां पर फिलहाल किताबों की बिक्री होती है। अभी इस तरह के कंपनी के 8 स्टोर हैं। वो सिएटल में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने की तेयारी कर रही है जिसका नाम अमेजन गो होगा।
सरकार ने फूड रिटेल में लागू की है 100 फीसदी एफडीआई
सरकार ने जून 2015 में फूड रिटेल बिजनेस में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी दी थी। इसके तहत कंपनियों को देश में उत्पादित होने वाले खाद्य पदार्थों को बेचने की अनुमति दी गई थी।इस तरह के वेंचर्स फिजिकल स्टोर्स और ऑनलाइन पोर्टल, दोनों के जरिए बिक्री कर सकते हैं। सरकार का मकसद रिटेल सेगमेंट में बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा करना और किसानों को लाभ देने का है।