फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   amazon giving smart tv on 50k discount during great indian festival sale offer

महासेलः अमेजन पर 50 हजार की छूट पर मिल रहा है स्मार्ट टीवी, अन्य उत्पादों पर भी बड़ा कैशबैक

Wed, 10 Oct 2018 01:27 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
amazon giving smart tv on 50k discount during great indian festival sale offer

नवरात्रि और फेस्टिव सीजन के पहले दिन देश की कई प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने महासेल शुरू कर दी है। इन कंपनियों में फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेटीएम शामिल हैं, जहां पर लोग आकर्षक कैशबैक और छूट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन


अमेजन जहां ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चला रहा है, वहीं फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज के नाम से सेल ऑफर लेकर आई है। पेटीएम मॉल पर लोगों को 20 हजार रुपये की छूट मिल रही है। 
विज्ञापन


अमेजन पर 50 हजार की छूट

अमेजन टीवी, फ्रिज, स्मार्टफोन सहित कई उत्पादों पर बड़ी छूट मिल रही है। लोग अमेजन की वेबसाइट पर 80 फीसदी तक छूट पर सामान खरीद सकते हैं। लोगों को स्मार्ट टीवी खरीदने पर 50 हजार रुपये की छूट कंपनी की तरफ से दी जा रही है। 129000 वाला टीवी लोगों को केवल 88 हजार पर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेनासॉनिक का 65 इंच अल्ट्रा एचडी टीवी 1,39,990 रुपये में मिल रहा है इसका एमआरपी 1,79,900 रुपये है। इसी तरह अन्य टीवी पर भी भारी डिस्काउंट है एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने से आपको अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। 

पेटीएम पर 20 हजार की छूट

amazon giving smart tv on 50k discount during great indian festival sale offer

पेटीएम मॉल पर टीवी, फ्रिज से लेकर के कपड़ों, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि पर छूट मिल रही है। कंपनी टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की खरीद पर 20 हजार रुपये का कैशबैक दे रही है। वहीं मोबाइल पर 13500 कैशबैक और 25 हजार तक का एक्सचेंज दे रही है। वहीं कपड़ों पर 80 फीसदी छूट और 70 फीसदी कैशबैक मिल रहा है

फ्लिपकार्ट पर ये है ऑफर

फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान कंपनी अपने नए 50-इंच और 55-इंच 4के यूएचडी टीवी पर ऑफर दे रही है. सेल के दौरान कंपनी के स्मार्ट टीवी मॉडलों की शुरुआत 12,499 रुपये से होगी. वहीं नॉन-स्मार्ट टीवी मॉडलों की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये होगी. 

नो कॉस्ट ईएमआई

अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम पर ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल रहा है। इन कंपनियों पर क्रेडिट स्कोर के आधार पर कम से कम 30 हजार रुपये और अधिकतम 60 हजार तक का सामान खरीद सकते हैं। इसके लिए कंपनियों के ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर आपको इसके लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed