फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   amazon founder jeff bejos and ex wife mackenzie takes world costliest divorce

जेफ बेजोस ने पत्नी से लिया सबसे महंगा तलाक, मैकेंजी को मिले 2.52 लाख करोड़ के शेयर

Fri, 05 Apr 2019 03:56 PM IST
sapna singla बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Fri, 05 Apr 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
amazon founder jeff bejos and ex wife mackenzie takes world costliest divorce
फाइल फोटो--जेफ और मैकेंजी बेजोस - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी के बीच तलाक की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद मैकेंजी विश्व की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई हैं। यह अभी तक का सबसे महंगी तलाक प्रक्रिया है। मैकेंजी को इस प्रक्रिया के बाद 2.52 लाख करोड़ रुपये के शेयर मिले हैं।  

विज्ञापन

जेफ बने रहेंगे दुनिया के सबसे बड़े अमीर

हालांकि इस प्रक्रिया के बाद भी जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहेंगे। मैकेंजी को कंपनी में चार फीसदी हिस्सेदारी देने के बाद भी जेफ की कुल नेटवर्थ 114 अरब डॉलर (7.87 लाख करोड़ रुपये) है। 

विज्ञापन


25 फीसदी शेयर मैकेंजी को मिले

हालांकि तलाक समझौता हो जाने के बाद भी मैकेंजी के पास कंपनी के 25 फीसदी शेयर रहेंगे। संयुक्त शेयर में 75 फीसदी हिस्सा जेफ के पास रहेगा। इसके साथ ही जेफ के पास मैकेंजी के शेयरों के आधार पर वोटिंग राइट्स भी मिल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

amazon founder jeff bejos and ex wife mackenzie takes world costliest divorce
फाइल फोटो--जेफ और मैकेंजी बेजोस - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन के 12 फीसदी शेयर जेफ के पास

इस समझौते के बाद भी अमेजन के 12 फीसदी शेयर जेफ बेजोस के पास रहेंगे। वो अमेजन के सबसे बड़े शेयरधारक होंगे। दूसरे नंबर पर निवेशक समूह वैनगार्ड है और तीसरे स्थान पर मैकेंजी होंगी। 

नहीं बन पाई दुनिया की सबसे अमीर महिला

हालांकि मैकेंजी अगर चाहती तो वो दुनिया की सबसे अमीर महिला बन सकती थीं। उन्हें केवल कंपनी के 50 फीसदी शेयर लेने होते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।  तलाक की प्रक्रिया पूरी  होने के बाद जेफ की 48 वर्षीय पत्नी मैकेंजी बेजॉस के पास करीब 69 बिलियन डॉलर की संपत्ति पहुंच सकती थी।

अगर ऐसा होता तो फिर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर से अरबपति लोगों की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच जाएंगे। बिल गेट्स के पास फिलहाल 102 अरब डॉलर की संपत्ति है।   

amazon founder jeff bejos and ex wife mackenzie takes world costliest divorce
फाइल फोटो--जेफ और मैकेंजी बेजोस - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के सबसे अमीर शख्स

बेजोस को दुनिया का सबसे अमीर शख्स भी कहा जाता है। उन्होंने अमेजन की स्थापना साल 1994 में की थी। आज ये एक बहुत बड़ा ब्रांड बन चुका है। जेफ बेजॉस अमेजन ग्रुप की 15 से अधिक कंपनियों के मालिक हैं। इसके अलावा उनके पास एक अखबार, रॉकेट कंपनी, कूपन और ग्रोसरी की वेबसाइट भी है।  

फिलहाल वो पिछले एक साल से रोजाना 430 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। जेफ ने अपना कैरियर ऑनलाइन किताबें बेचने से शुरू किया था। सबसे पहले उन्होंने इसके लिए जहां पर ऑफिस बनाया वो एक कार गैराज था, जहां से उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिला।

मैकेंजी थी अमेजन की पहली कर्मचारी

अमेजन की पहली कर्मचारी मैकेंजी बेजोस थीं।साल 1992 में जॉब इंटरव्यू के दौरान जेफ बेजोस से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। वो हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में इंटरव्यू के लिए गई थीं। जेफ ने ही उनका इंटरव्यू लिया था। दोनों अमेजन की स्थापना से पहले मिले थे। वहीं मैकेंजी एक उपन्यासकार हैं। मैकेंजी ने द टेस्टिंग ऑफ लूथर अलब्राइट और ट्रैप्स सहित कई किताबें लिखी हैं।

amazon founder jeff bejos and ex wife mackenzie takes world costliest divorce
फाइल फोटो--जेफ और मैकेंजी बेजोस

अमेजन की कामयाबी में मैकेंजी की अहम भूमिका

साल 1993 में जेफ और मैकेंजी की शादी हुई थी। उस वक्त दोनों हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में काम करते थे। शादी के अगले साल यानी 1994 में जेफ बेजोस ने अमेजन की शुरुआत की। अमेजन के पहले कॉन्ट्रैक्ट के लिए मैकेंजी ने ही डील की थी। गैराज से शुरू हुई अमेजन आज दुनिया की टॉप तीन कंपनियों में शामिल है। कंपनी का मार्केट कैप 893 अरब डॉलर है।

सांचेज से हैं रिश्ता

अमेजन के संस्थापक बेजोस पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सांचेज के साथ रिश्ते में हैं। यही इस तलाक की वजह मानी जा रही है। लॉरेन हॉलीवुड टैलंट पैट्रिक वाइटसेल की पत्नी हैं। पैट्रिक वाइटसेल जेफ बेजोस अच्छे दोस्त मानें जाते हैं।

लॉरेन टीवी प्रजेंटर के साथ हेलिकॉप्टर पायलट भी हैं। लॉरेन का भी अपने पति से रिश्ता खत्म हो चुका है। नेशनल इंक्वायर्र के मुताबिक जेफ सैनचेज को अपने प्यार जा इजहार करते हुए एक एसएमएस किया था। पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सांचेज ने हॉलीवुड की द लॉन्ग यार्ड, द डे आफ्टर टूमॉरो, फाइट क्लब में भूमिकाएं निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed