फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   amazon box in the reception of flipkart

तो क्या फ्लिपकार्ट भी अमेजन से ही मंगाता है सामान?

Mon, 23 Feb 2015 03:26 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
amazon box in the reception of flipkart

रेडिट इंडिया की तरफ से इंटरनेट पर डाली गई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया का माहौल गर्म कर दिया है। साथ ही, इसने ट्विटर पर ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट और अमेजन के बीच एक वॉर की स्थिति पैदा कर दी है।

विज्ञापन


रेडिट इंडिया की इस तस्वीर में दिखाया गया है कि फ्लिपकार्ट के ऑफिस के रिसेप्शन में अमेजन का पैकेट रखा हुआ है। इस फोटो को देखकर बहुत सारे भारतीय फ्लिपकार्ट को चिढ़ाने के अंदाज में कह रहे हैं कि फ्लिपकार्ट भी अमेजन से समान ऑर्डर करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ेदान की तरह करते हैं इस्तेमाल

amazon box in the reception of flipkart

हालांकि, इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फ्लिपकार्ट की तरफ से इसका जवाब आया है कि वह इस पैकेट का इस्तेमाल सिर्फ एक कूड़ेदान की तरह कर रहे हैं।





लोग ट्विटर पर यह भी कह रहे हैं कि फ्लिपकार्ट की तरफ से दिए गए इस ताना मारने जैसे बयान पर अमेजन को इसका करारा जवाब देना चाहिए।

हालांकि, इसके जवाब में फ्लिपकार्ट की बात पर अमेजन ने कहा है कि हर ई-कॉमर्स कंपनी में अमेजन का कुछ न कुछ मिल ही जाएगा।

पहले भी हुई है नोक-झोंक

amazon box in the reception of flipkart

यह पहली बार नहीं है जब ये दो कंपनियां एक दूसरे के आमने-सामने खड़ी हैं। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ने कुछ समय पहले बिग बिलियन डे नाम से एक ऑनलाइन सेल शुरू की थी, लेकिन फ्लिपकार्ट से पहले ही अमेजन ने बिगबिलियनडे डॉट कॉम नाम का डोमेन खरीद लिया था।

ऐसा करने ने जो भी व्यक्ति इस डोमेन पर लॉगिन करता था, वह सीधे अमेजन की वेबसाइट पर री-डारेक्ट हो जाता था। इससे कुछ समय पहले ही फ्लिपकार्ट ने निवेशकों से 1 अरब डॉलर की रकम जुटाई थी, जिसके एक दिन बाद ही अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने अमेजन इंडिया में 2 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed