{"_id":"5ba21c9a867a557eb0418329","slug":"amazon-accquires-aditya-birla-more-superstore-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालमार्ट को टक्कर देने के लिए अमेजन ने इस स्टोर चेन में खरीदी 49 फीसदी हिस्सेदारी","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
वालमार्ट को टक्कर देने के लिए अमेजन ने इस स्टोर चेन में खरीदी 49 फीसदी हिस्सेदारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन अब से खुदरा व्यापार में भी उतर गई है। वालमार्ट-फ्लिपकार्ट व पेटीएम जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी अब देश के प्रमुख शहरों में राशन व खाने-पीने का सामान बेचेगी। ऐसा पहली बार हुआ है कि विश्व की प्रसिद्ध ऑनलाइन कंपनी शहरों में स्टोर के जरिए सामान बेचने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पूरी डील 4200 करोड़ रुपये में पूरी हुई है।
विज्ञापन
More में खरीदी 49 फीसदी हिस्सेदारी
अमेजन ने देश की चौथी सबसे बड़ी सुपरमार्केट चेन मोर (आदित्य बिड़ला रिटेल) में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। 51 फीसदी हिस्सेदारी सामारा कैपिटल नाम की कंपनी ने खरीदी है। अब इस डील पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मुहर लगनी बाकी है। देश में जो प्रमुख सुपरमार्केट चेन हैं उनमें बिग बाजार, रिलायंस रिटेल और डी मार्ट हैं। मोर के पूरे देश में फिलहाल 575 छोटे और बड़े स्टोर हैं। आदित्य बिड़ला के रिटेल स्टोर दक्षिण, उत्तर और पश्चिमी भारत में स्थित हैं।
विज्ञापन
वॉलमार्ट के हैं कैश एंड कैरी स्टोर
अमेजन को सबसे बड़ी टक्कर इस सेगमेंट में वॉलमार्ट, रिलायंस रिटेल और अलीबाबा से मिलने वाली है। वॉलमार्ट के पूरे देश में पहले से ही कैश एंड कैरी स्टोर मौजूद हैं। इसके अलावा कंपनी ने फ्लिपकार्ट में भी 76 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। वहीं चीन की कंपनी अलीबाबा ने पेटीएम और बिग बॉस्केट में बहुत बड़ा निवेश कर रखा है। अलीबाबा फिलहाल रिलायंस और टाटा से अपनी इस सेगमेंट में साझेदारी करने के लिए बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
इसलिए किया है निवेश
अमेजन इस निवेश के जरिए अपने मुनाफे को बढ़ाना चाहती है। इसके साथ ही वो अपने ग्रोसरी बिजनेस को भी बढ़ाना चाहती है, जिसके लिए अभी विदेशी कंपनियां सीधे तौर पर फूड रिटेल बिजनेस में निवेश नहीं कर सकती हैं। कंपनी को अपना ग्रोसरी बिजनेस बढ़ाने के लिए केवल भारत में तैयार खाद्य उत्पादों को बेचने की अनुमति होगी।