{"_id":"5826dbc24f1c1bc932b3ac57","slug":"alibaba-smashed-sales-records-on-china-s-singles-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीबाबा वेबसाइट ने सात मिनट में रिकॉर्ड 99 अरब की बिक्री की","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
अलीबाबा वेबसाइट ने सात मिनट में रिकॉर्ड 99 अरब की बिक्री की
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Nov 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अलीबाबा ने ‘सिंगल्स डे’ के अवसर पर महज सात मिनट में रिकॉर्ड 99 अरब रुपये से ज्यादा (1.47 अरब डॉलर) की बिक्री की है। चीन में ‘सिंगल्स डे’ को ऑनलाइन खरीददारी के वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
इस दिन चीन के लोग जमकर ऑनलाइन खरीददारी करते हैं। चीनी की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक अलीबाबा के अलावा दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइट गोमे की बिक्री में पहले घंटे में रिकॉर्ड 366 फीसदी की साल-दर-साल उछाल दर्ज की गई।
विज्ञापन
आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सिनटुन के मुताबिक चीन की 16 बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइटों की बिक्री 14.3 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी थी। शुक्रवार देर शाम तक यह आंकड़ा 18 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
सिनटुन चीन की 16 ई-कॉमर्स वेबसाइटों के रियल टाइम ट्रांजेक्शन्स की निगरानी करती है। चीन में लोगों ने 74.2 फीसदी खरीददारी अलीबाबा के ई-प्लेटफॉर्म के जरिए ही की। इसमें अलीबाबा की टीमॉल, टाओबाओ और अलीएक्सप्रेस शामिल हैं।