{"_id":"586cba3b4f1c1b4d56159d89","slug":"alibaba-paid-3-41-billion-dollar-in-taxes-created-30-million-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कंपनी ने एक साल में दी 3 करोड़ लोगों को नौकरी","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
इस कंपनी ने एक साल में दी 3 करोड़ लोगों को नौकरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की ई-कॉमर्स कंपनी ने बीतें साल 2016 में 3 करोड़ लोगों को नौकरी दी। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले साल 3.41 अरब डॉलर यानी करीब 23 हजार 268 करोड़ रुपये टैक्स के रुप में चुकाए। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक अलीबाबा के साथ काम करने वाले व्यापारियों, विनिर्माण साझेदारों और लॉगिस्टिक कंपनियों ने पिछले वर्ष कम से कम 200 अरब युआन(चीनी मुद्रा) कर चुकाया है और तीन करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा किया है।
अलीबाबा ने कहा कि 2016 में कंपनी ने ई-कॉमर्स के अलावा दूसरे क्षेत्रों के बिजनेस में भी निवेश कर अपने सम्राज्य का विस्तार किया। इनमें से मुख्य क्षेत्र थे, कस्टमर सर्विस की आउटसोर्सिंग, प्रॉडक्ट फोटोग्रफी, क्वॉलिटी टेस्टिंग, ई-शॉप डिजाइन, रिक्रूटमेंट और ई-कॉमर्स ट्रेनिंग।
कंपनी का कहना है कि अलीबाबा की शॉपिंग वेबसाइट ताओबाओ और तमॉल पर 45,000 से ज्यादा सेवा प्रदाता मौजूद हैं। बीतें वर्ष में इन सभी सेवा प्रदाताओं की विकास दर 142 प्रतिशत रही है। अलीबाबा और उसकी वित्तीय शाखा ने 2016 में 23.8 अरब युआन कर चुकाया जो वर्ष 2015 के मुकाबले 33 प्रतिशत ज्यादा है।