फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   alibaba paid 3 41 billion dollar in taxes created 30 million jobs

इस कंपनी ने एक साल में दी 3 करोड़ लोगों को नौकरी

Wed, 04 Jan 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
 alibaba paid 3 41 billion dollar in taxes created 30 million jobs
चीन की ई-कॉमर्स कंपनी ने बीतें साल 2016 में 3 करोड़ लोगों को नौकरी दी। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले साल 3.41 अरब डॉलर यानी करीब 23 हजार 268 करोड़ रुपये टैक्स के रुप में चुकाए। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक अलीबाबा के साथ काम करने वाले व्यापारियों, विनिर्माण साझेदारों और लॉगिस्टिक कंपनियों ने पिछले वर्ष कम से कम 200 अरब युआन(चीनी मुद्रा) कर चुकाया है और तीन करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा किया है।
विज्ञापन


अलीबाबा ने कहा कि 2016 में कंपनी ने ई-कॉमर्स के अलावा दूसरे क्षेत्रों के बिजनेस में भी निवेश कर अपने सम्राज्य का विस्तार किया। इनमें से मुख्य क्षेत्र थे, कस्टमर सर्विस की आउटसोर्सिंग, प्रॉडक्ट फोटोग्रफी, क्वॉलिटी टेस्टिंग, ई-शॉप डिजाइन, रिक्रूटमेंट और ई-कॉमर्स ट्रेनिंग।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि अलीबाबा की शॉपिंग वेबसाइट ताओबाओ और तमॉल पर 45,000 से ज्यादा सेवा प्रदाता मौजूद हैं। बीतें वर्ष में इन सभी सेवा प्रदाताओं की विकास दर 142 प्रतिशत रही है। अलीबाबा और उसकी वित्तीय शाखा ने 2016 में 23.8 अरब युआन कर चुकाया जो वर्ष 2015 के मुकाबले 33 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed