फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   after binny exists from flipkart, myntra ceo, cfo resigns from the post

फ्लिपकार्टः मिंत्रा के सीईओ, सीएफओ ने दिया इस्तीफा, कई लोगों पर लटकी छंटनी की तलवार

Fri, 16 Nov 2018 10:40 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
after binny exists from flipkart, myntra  ceo, cfo resigns from the post
flipkart
बिन्नी बंसल की फ्लिपकार्ट से विदाई के बाद अब मिंत्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्त अधिकारी ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की अन्य सहयोगी कंपनियों में कार्यरत कई कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। 
विज्ञापन


इस वजह से इन्होंने दिया इस्तीफा

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मिंत्रा के सीईओ अनंत नारायण और सीएफओ दीपंजन बासु ने कंपनी को छोड़ने का नोटिस दे दिया है। फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति से पटरी न बैठने के कारण इन दोनों व्यक्तियों ने अपना इस्तीफा दिया है। वालमार्ट ने नारायण को कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करने को कहा था। इससे पहले नारायण बिन्नी बसंल को रिपोर्ट करते थे।  
विज्ञापन


सहयोगी कंपनियों पर भी छंटनी की तलवार

फ्लिपकार्ट की सहयोगी कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों पर भी छंटनी की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि फ्लिपकार्ट अब जबोंग और मिंत्रा में काम कर रहे काफी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा देगी। सूत्रों को मुताबिक मिंत्रा में 500 और जबोंग में तकनीकि, वित्त और मानव संसाधन जैसे विभागों से कई लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ साल पहले लगा था बिन्नी पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप

after binny exists from flipkart, myntra  ceo, cfo resigns from the post

बता दें कि बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था। बिन्नी ने कहा कि यह समय उनके और उनके परिवार के लिए काफी चुनौती भरा है।  जानकारी के मुताबिक बिन्नी पर लगा यौन दुर्व्यहार का मामला कुछ साल पूर्व का है।

सूत्रों के मुताबिक बिन्नी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का आरोप जुलाई में लगा था। आरोप लगाने वाली फ्लिपकार्ट की पूर्वकर्मी थीं और आरोप लगाने के समय पर कंपनी छोड़ चुकी थीं। सूत्रों के मुताबिक हालांकि जांच में आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन बिन्नी की ओर से भी लापरवाही पाई गई थी। 

व्यक्तिगत दुर्वव्यवहार का यह मामला 2016 का है, जब कंपनी की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने यह आरोप लगाया था। हालांकि उक्त महिला कर्मचारी ने कंपनी को 2012 में ही अलविदा कह दिया था। महिला ने फ्लिपकार्ट छोड़ने के बाद 2016 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोली और एक बार फिर से बिन्नी बंसल के संपर्क में आई। इसके बाद उक्त महिला ने वालमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन को दुर्वव्यवहार के मामले की शिकायत की थी। 

वालमार्ट बिन्नी द्वारा अधिग्रहण के वक्त इस बात की जानकारी न देने से नाराज था। वालमार्ट ने एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी फर्म से मामले की सुनवाई करने को कहा था। जुलाई 2018 में बिन्नी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का मामला सभी के सामने आया था। जिसने आरोप लगाया था वह फ्लिपकार्ट की पूर्व कर्मी थी। हालांकि, आंतरिक जांच में आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई। 

बिन्नी बंसल ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा वो फिलहाल कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक बने रहेंगे और निदेशक बोर्ड में सदस्य के तौर पर काम करते रहेंगे।  बिन्नी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में कहा है कि अपने ऊपर लगे आरोपों से वह सन्न हैं और वह इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed