फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   aadhaar virtual id can be used for taking new sim, opening bank account

आधार का ऐसे करें इस्तेमाल, आसानी से मिलेगी सिम, खुलेगा बैंक में खाता

Wed, 10 Oct 2018 12:21 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
aadhaar virtual id can be used for taking new sim, opening bank account

आधार पर बैंकों व टेलीकॉम कंपनियों पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद से अब कई लोगों की परेशानियां बढ़ गई। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को नई सिम या बैंक में खाता खोलने में काफी देर हो रही है।

विज्ञापन


अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, जिनको नई सिम या फिर बैंक खाता नहीं खुल रहा है तो फिर एक आसान उपाय है, लेकिन यह केवल अंतरिम तरीका है, जिसका लाभ आप थोड़े समय के लिए ले सकते हैं। 
विज्ञापन


कोई नहीं जान पाएगा 12 अंकों की संख्या

हम जो तरीका आपको बताने जा रहे हैं, उससे मोबाइल कंपनियां, फिनटेक कंपनियां या फिर बैंक जो आधार का इस्तेमाल अभी तक कर रहे थे वो भी आधार का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद कंपनियों ने इसका इस्तेमाल करना पूरी तरह से बंद कर दिया है। लेकिन इस तरीके का इस्तेमाल करके कोई भी तीसरा व्यक्ति आपका 12 अंकों की आधार संख्या को नहीं जान पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं देना होगा 12 अंकों का आधार नंबर

aadhaar virtual id can be used for taking new sim, opening bank account

यूआईडीएआई ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में कहा, नई सुविधा आधार धारकों को बिना सत्यापन की प्रक्रिया में अपना असली 12 अंकों का आधार नंबर दिए बिना एक वीआईडी नंबर देने की इजाजत देगी। अगर आपको डर है कि 12 अंकों का आधार नंबर देने से पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे मात्र आसान से तीन स्टेप्स को फॉलो करके अपना 16 अंकों वाला वर्चुअल आधार नंबर जेनरेट कर सकेंगे।  

क्या होगा फायदा

इस वर्चुअल नंबर को जेनरेट करने के बाद आपको अपना ओरिजनल आधार नंबर किसी भी थर्ड पार्टी को नहीं देना होगा। आप इस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलने, सरकारी सब्सिडी के लिए, तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए और नई इन्श्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए कर सकते हैं।

फॉलो करें यह स्टेप्स

  • सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर नीचे की तरफ आधार सर्विस टैब के अंदर वीआईडी जेनरेटर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड फीड करना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी कोड आएगा। 
  • ओटीपी सबमिट करने के बाद आपके पास दो तरह के ऑप्शन आएंगे।
  • पहला नई वीआईडी जेनरेट करने के लिए और दूसरा पहले से जेनरेट की गई वीआईडी को रिट्राइव करने के लिए।
  • आप दोनों में से किसी भी ऑप्शन को क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वीआईडी कोड एसएमएस के जरिए पहुंच जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed