फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Oil tumbles as much as 10 percent, breaks below $100 as recession fears mount

Crude Oil: मंदी की आशंका के बीच 100 डॉलर से नीचे पहुंचा कच्चे तेल का दाम, अभी और आएगी गिरावट  

Wed, 06 Jul 2022 09:56 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Jul 2022 09:56 PM IST
सार

मंदी का असर अब साफ नजर आने लगा है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी ने दावा किया कि इस साल के अंत तक कच्चे तेल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकती हैं।

विज्ञापन
Oil tumbles as much as 10 percent, breaks below $100 as recession fears mount
crude oil - फोटो : social media

विस्तार

मंदी की आशंका के बीच कच्चे तेल का भाव लगातार गिरने लगा है। 5 जुलाई को भी इसमें भारी गिरावट आई। बीते दिन अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड ऑयल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक मंदी की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों की मांग में गिरावट आ सकती है।   

विज्ञापन


65 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकती हैं कीमतें 
मंदी की वजह से क्रूड ऑयल के रेट में गिरावट देखी जा रही है। इस बीच विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी ने दावा किया कि इस साल के अंत तक कच्चे तेल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकती हैं। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 8.4% यानी 9.14 डॉलर की गिरावट के साथ 99.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इससे पहले मई में इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरा था। 
विज्ञापन


सिटी ग्रुप का दावा है कि क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट सिर्फ इस साल नहीं, बल्कि अगले साल भी जारी रह सकती है। 2023 के अंत तक क्रूड ऑयल का भाव गिरकर 45 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सिटी ग्रुप के हवाले से कहा गया है- ऐसा लग रहा है कि 2022 और 2023 में रूसी कच्चे तेल का निर्यात मजबूत बना रह सकता है. सिटी ने कहा कि आगे वैश्विक कच्चे तेल की मांग में कमजोरी से इंवेंट्रीज (तेल का स्टॉक) बढ़ जाएंगी। इस वजह से आगे चलकर कीमतें और कमजोर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed