फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Nykaa: Lock-in period of Nykaa shares ends, shares jumps, investors to get bonus

Nykaa Shares: नायका के शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म, शेयरों में आया उछाल, निवेशकों को बंटेगा बोनस

Thu, 10 Nov 2022 05:05 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 10 Nov 2022 05:05 PM IST
सार

नायका का आईपीओ पिछले साल 2021 में आया था। तब इसका शेयर भाव 1125 रुपये रखा गया था। नायका के शेयरों की जबरदस्त लिस्टिंग हुई थी।

विज्ञापन
Nykaa: Lock-in period of Nykaa shares ends, shares jumps, investors to get bonus
नायका फैशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों में इंट्रा डे ट्रेड में एनएसई पर लगभग छह फीसदी तक की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 186.20 रुपये पर बंद हुए। बीएसई पर नायका का शेयर शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी तक टूट गया था। आज नायका के शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया। यानी जो शुरुआती निवेशक हैं, वे लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच पाएंगे। दूसरी तरफ नायका के शेयर आज एक्स बोनस में ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी कल योग्य निवेशकों को एक शेयर पर पांच बोनस शेयर देने जा रही है। 

विज्ञापन


नायका ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 11 नवंबर तय की है। इससे पहले कंपनी ने तीन नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। यानी शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले 5 शेयर दिए जाएंगे। नायका को जुलाई से सितंबर तिमाही में शानदार मुनाफा हुआ है। सितंबर तिमाही में नायका को 5.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में नायका का नेट प्रॉफिट एक करोड़ रुपये था। यानी सालभर में यह 330 फीसदी से ज्यादा। वहीं, जून तिमाही में नायका का नेट प्रॉफिट 5 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन


शेयर चढ़ने के बाद जबरदस्त गिरावट 
नायका का आईपीओ पिछले साल 2021 में आया था। तब इसका शेयर भाव 1125 रुपये रखा गया था। नायका के शेयरों की जबरदस्त लिस्टिंग हुई थी। 10 नवंबर 2021 को कंपनी का शेयर बाजार में बढ़त के साथ 2001 रुपये पर लिस्ट हुआ था। वहीं लिस्टिंग डे पर शेयर करीब 96 फीसदी की तेजी के साथ 2207 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयर ने पिछले साल 2574 रुपये का हाई भी बनाया था। लेकिन बाद में शेयरों में लगातार गिरावट देखी गई और यह आईपीओ प्राइस से 50 फीसदी तक टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed