फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Now we can send money through WhatsApp

मैसेज के साथ अब व्हाट्सएप के जरिए भेज सकेंगे पैसे

Thu, 17 Dec 2020 01:55 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Dec 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now we can send money through WhatsApp
whatsapp pay - फोटो : youtube

व्हाट्सएप के जरिए मैसेज के साथ अब पैसे भी भेज सकेंगे। यह सेवा बुधवार से शुरू हो चुकी है, जो अभी करीब दो करोड़ भारतीयों के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


यह सुविधा गूगल पे, फोन पे, भीम और अन्य बैंक एप की तरह ही यूपीआई आधारित है। भुगतान के लिए आपको व्हाट्सएप वॉलेट में पैसा रखने की जरूरत नहीं है। आप अपने बैंक खाते से सीधे भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन



फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है।

व्हाट्सएप का भुगतान फीचर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली पर आधारित है। एनपीसीआई ने नवंबर, 2020 में ही यह सेवा शुरू करने की मंजूरी दी थी। देशभर में व्हाट्सएप के 40 करोड़ उपयोगकर्ता हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनाएं व्हाट्सएप-पे अकाउंट

  • व्हाट्सएप के स्क्रीन पर दाहिनी ओर ऊपर दिए तीन डॉट को टच करें।
  • पेमेंट के विकल्प पर जाएं और ‘एड पेमेंट मेथड’ पर क्लिक करें।
  • जिसे बैंक में आपका खाता है, उसे जोड़े।
  • सत्यापन के लिए एसएमएस के जरिए ‘सत्यापित’ विकल्प चुनें।
  • बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए कोड को भरकर सत्यापित करें। 
  • सत्यापन के बाद यूपीआई पिन जेनरेट करें और उसे दोबारा भरकर पुष्टि करें। 

(व्हाट्स नंबर और बैंक खाते से जुड़ा नंबर एक ही होना चाहिए।)

अकाउंट बनाने के साथ ऐसे करें लेनदेन

  • जिसे पैसे भेजने हैं, उसका चैट खोलें।
  • मैसेज बॉक्स में अटैचमेंट के निशान पर क्लिक करें। 
  • पेमेंट पर टच कर जितने पैसे भेजने हो, उसे भरें।
  • यूपीआई पिन भरें, भुगतान के बाद पुष्टि का एसएमएस आ जाएगा। 


डिजिटल अर्थव्यवस्था का लाभ पहुंचाने का अवसर : बोस
व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस ने कहा, हम चारों बैंकों के साथ मिलकर भारत के व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को सरल एवं सुरक्षित डिजिटल भुगतान सुविधा देने को लेकर उत्साहित हैं।


उन्होंने कहा, यूपीआई एक ट्रांसफॉर्मेटिव सेवा है। हमारे पास संयुक्त रूप से अपनी डिजिटल अर्थव्यवस्था और वित्तीय समावेशन के लाभों को बड़ी संख्या में उन उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने का अवसर है, जिनकी पहले से पूरी पहुंच नहीं थी। एनपीसीआई ने व्हाट्सएप पेमेंट्स पर दो करोड़ उपयोगकर्ताओं की सीमा रखी है, लेकिन समय की अवधि में इसे कम किया जाएगा। 


एसबीआई के पास सबसे ज्यादा उपयोगकर्ता
वर्तमान में 45 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों वाले एसबीआई के पास देशभर में सबसे ज्यादा 12 करोड़ यूपीआई उपयोगकर्ता हैं, जो यूपीआई प्रणाली का 28 फीसदी है। एनपीसीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल नवंबर में कुल 221 करोड़ यूपीआई लेनदेन हुए, जो अक्तूबर के 207 करोड़ लेनदेन से 6.7 फीसदी ज्यादा हैं। सितंबर में 180 करोड़ यूपीआई लेनदेन हुए थे। 

स्वास्थ्य बीमा खरीदने में मदद करेगी व्हाट्सएप
व्हाट्सएप भारत में अपने उपयोगकर्ताओं को वित्तीय सेवाओं तक व्यापक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए इस साल के अंत तक अपने मंच से ‘किफायती स्केच साइज’ स्वास्थ्य बीमा खरीदने की पेशकश करेगी। स्केच साइज बीमा योजनाओं में खास जरूरतों पर आधारित बीमा की पेशकश की जाती है, जिनमें प्रीमियम और बीमा कवर दोनों ही कम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed