फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   bmc seizes properties of Nirav modi

नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी से ईडी को मिले 51 करोड़ रुपये

Thu, 05 Mar 2020 11:12 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क/मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क/मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
bmc seizes properties of Nirav modi
नीरव मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विज्ञापन

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्तियों की गुरुवार को आयोजित दूसरी नीलामी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 51 करोड़ रुपये मिले हैं। इन संपत्तियों में रॉल्स रॉयस कार, एमएफ हुसैन और अमृता शेर-गिल की पेटिंग्स और डिजाइनर हैंडबैग शामिल हैं।

नीरव मोदी के करीब 40 सामानों की गुरुवार को नीलामी की गईं। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त नीरव मोदी के सामानों की नीलामी पूरी हो गई है।

बीएमसी ने संपत्ति की जब्त 

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए उनकी तीन संपत्तियों को कुर्क किया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नीरव मोदी की 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कर बकाया है। इसकी वसूली के लिए नीरव मोदी की चार में से तीन संपत्तियां कुर्क कर ली हैं।

विज्ञापन

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नीरव मोदी की एक कमर्शियल संपत्ति मुंबई के लोअर परेल के पेनिन्सुला बिजनेस पार्क में है। दो अन्य वाणिज्यिक संपत्तियां कुर्ला उपनगर की कोहिनूर सिटी में और एक आवसीय संपत्ति सांताक्रूज कालीना में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव मोदी की चार में से तीन संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की है। इनमें से तीन वाणिज्यिक और एक आवासीय संपत्ति है। बीएमसी ने ईडी को पत्र लिखकर संपत्ति कर के बकाए का भुगतान जल्द करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नीरव  मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 1400 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। नीरव देश से फरार है और लंदन की जेल में कैद है।

नीरव का बेटा पहुंचा हाईकोर्ट 

पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बेटे ने अपने पिता के कीमती सामानों की 6 मार्च को होने वाली ऑनलाइन नीलामी रुकवाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रोहिन मोदी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जिन कीमती पेंटिंग्स को जब्त किया है, वो उनके पिता की नहीं, बल्कि रोहिन ट्रस्ट की हैं। रोहिन इस ट्रस्ट का प्रमुख है।

रोहिन ने हाईकोर्ट से ईडी और निजी नीलामी संस्था सैफरनआर्ट को 6 मार्च को प्रस्तावित नीलामी रोकने का निर्देश देने की मांग की है। कार्यवाहक चीफ जस्टिस बीपी धर्माधिकारी और जस्टिस एआर बोरकर की पीठ नीरव के बेटे की इस याचिका पर बुधवार (आज) को सुनवाई करेगी।


बता दें कि 15 बेशकीमती पेंटिंग्स के अलावा हीरा जड़ित घड़ियों, हैंड बैग और कई महंगी कारों को लाइव और ऑनलाइन नीलामी में शामिल किया गया है। लंदन की जेल में बंद नीरव और उसके मामा मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का करीब 13,600 करोड़ रुपये बकाया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला का दर्ज करने के बाद ईडी ने नीरव के मुंबई स्थित बंगलों से कीमती वस्तुएं जब्त की थी, जिसकी 6 मार्च को नीलामी होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed