{"_id":"5976fe7c4f1c1bc91f8b4781","slug":"nifty-touchs-10-thousand-figures-market-enthusiasm-possibility-of-tremendous-boom-in-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"निफ्टी के 10 हजार के आंकड़े को छूने पर मार्केट में उत्साह, बिजनेस में जबरदस्त उछाल की संभावना ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
निफ्टी के 10 हजार के आंकड़े को छूने पर मार्केट में उत्साह, बिजनेस में जबरदस्त उछाल की संभावना
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
nifty, nse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह ओपनिंग ट्रेड में ही निफ्टी ने 10 हजार का आंकड़ा तोड़ दिया । यह एक ऐतिहासिक पल था क्योंकि लोगों को केवल उम्मीद थी कि निफ्टी 10 हजार तक पहुंचेगा, लेकिन जब निफ्टी 10 हजार के पार दिखाई दिया तो लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
आखिर इतनी जल्दी निफ्टी कैसे बढ़ सकता था! लगभग 34 अंकों की बढ़त के साथ निफ्टी 10,001 पर खुला। वहीं 106 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 32,352 पर खुला। 2016 से 2017 तक निफ्टी में 22% की बढ़त आयी है। इस ऐतिहासिक घटना में कई फंडामेंटल फैक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक स्थिरता और मुद्रा के मूल्य में स्थायित्व भी इसकी प्रमुख वजह रही। जुलाई में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में अब तक 5 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की है, जनवरी के बाद से 25 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया।
विज्ञापन
जेरोधा के सीईओ और फाउंडर निथिन कामथ ने कहा कि यह इंडियन कैपिटल मार्केट के इतिहास का ऐतिहासिक दौर है। निफ्टी का 10 हजार का आंकड़ा छूना भारत के पोटेंशियल को दिखाता है। उन्होंने कहा कि वो आने वाले भविष्य के लिए आशान्वित हैं।
निफ्टी की बढ़त के कारण व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कुराहट दिखाई दी। हेमंत कनावला ने कहा कि वर्तमान स्थिति पर कुछ कह पाना मुश्किल है लेकिन आने वाले समय में ग्रोथ होगी, यह निश्चित है।