{"_id":"63b306a5ef8ea56fbc64481a","slug":"nclt-iprs-files-211-crore-insolvency-case-against-zee-entertainment-in-nclt","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCLT: जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ IPRS ने खटखटाया एनसीएलटी का दरवाजा, 211 करोड़ का दिवालिया मामला दायर किया","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
NCLT: जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ IPRS ने खटखटाया एनसीएलटी का दरवाजा, 211 करोड़ का दिवालिया मामला दायर किया
Mon, 02 Jan 2023 10:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:04 PM IST
सार
कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि ऑपरेशनल क्रेडिटर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी लिमिटेड (IPRS) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच में याचिका दायर की है। इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी लिमिटेड की याचिका पर इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एनसीएलटी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी ने जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ एनसीएलटी में बकाए का मामला दायर किया है। लेनदार ने 211 करोड़ रुपये बकाए का दावा करने वाली दिवालिया याचिका दायर की है। जी एंटरटेनमेंट ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि एक परिचालन लेनदार ने 211 करोड़ से अधिक की राशि पर कथित रूप से चूक करने के लिए कंपनी के खिलाफ दिवाला मामला दायर किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि ऑपरेशनल क्रेडिटर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी लिमिटेड (IPRS) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच में याचिका दायर की है। इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी लिमिटेड की याचिका पर इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जी एंटरटेनमेंट ने इस मामले में कहा कि वह दावा राशि पर पार्टियों के बीच पहले से मौजूद विवाद के आधार पर 'दावे को खारिज करने की मांग के साथ अपना जवाब' दाखिल करेगा। गौरतलब है कि इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी लिमिटेड एक गैर-लाभकारी संस्था है। इसमें लेखक, संगीतकार और संगीत प्रकाशक शामिल हैं।
विज्ञापन