फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Nafed to supply 200 tonnes of onion daily in Delhi for curbing prices

कीमतों पर अंकुश के लिये दिल्ली में रोजाना 200 टन प्याज की आपूर्ति करेगा नेफेड

Sun, 21 Oct 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Oct 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Nafed to supply 200 tonnes of onion daily in Delhi for curbing prices
onion
दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिये सहकारी संस्थान नेफेड सोमवार से रोजाना बफर स्टॉक से 200 टन प्याज थोक मंडियों में उतारेगा। फिलहाल वह रोज 75 से 100 टन प्याज की आपूर्ति कर रहा है। नेफेड के प्रबंध निदेशक संजीव के चड्ढा ने यह बात कही। 
विज्ञापन


बाजार आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमतें 30-40 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी है। उत्पादक राज्यों से सीमित आपूर्ति के चलते यह स्थिति आयी है। 
विज्ञापन


चड्ढा ने पीटीआई-भाषा को बताया, "पिछले 10 दिनों से हम बफर स्टॉक से 75-100 टन प्याज की आपूर्ति कर रहे हैं। अब हमने मात्रा को बढ़ाने का फैसला किया है। थोक बाजार में कम से कम 200 टन प्याज रोजाना उतारा जायेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेफेड सिर्फ थोक बाजार में ही आपूर्ति नहीं बढ़ायेगा बल्कि मदर डेयरी के सभी 400 सफल स्टोर को भी आपूर्ति करेगा। 

सरकार की ओर से शुक्रवार को मदर डेयरी को प्याज की सभी किस्मों पर 2 रुपये प्रति किलो तक की कमी करने के लिये कहा था। इस पर सहमति जताते हुये मदर डेयरी ने दिल्ली में अपनी सभी दुकानों पर बिना पैकिंग या खुले में उपलब्ध प्याज की कीमत को 25.90 रुपये से घटाकर 23.90 रुपये कर दिया। पैकिंग में उपलब्ध प्याज की कीमत को 27.90 रुपये से घटाकर 25.90 रुपये कर दिया। 


चड्ढ़ा ने कहा कि आपूर्ति बढ़ने से दिल्ली के थोक और खुदरा बाजार में प्याज की कीमतों को बढ़ने से रोकने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत बनाये गये बफर स्टॉक में प्याज की पर्याप्त मात्रा है। हम दिसंबर के पहले सप्ताह तक बफर स्टॉक से खुले बाजार में प्याज की आपूर्ति करेंगे। तब तक खरीफ की नयी फसल की आवक तेज हो जायेगी। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed