फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Mukesh Ambani became seventh richest person in world according to Forbes Real Time Billionaire Ranking

मुकेश अंबानी बने दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति, वॉरेन बफे को पीछे छोड़ा

Fri, 10 Jul 2020 10:54 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 10 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani became seventh richest person in world according to Forbes Real Time Billionaire Ranking
मुकेश अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति तो थे ही अब वह दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर रैंकिंग के मुताबिक मुकेश अंबानी ने प्रसिद्ध निवेशक वॉरेन बफे, गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स के मुताबिक अब मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 70.10 अरब डॉलर हो गई है। 

विज्ञापन


फोर्ब्स की इस सूची में जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188.2 अरब डॉलर है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट से संस्थापक बिल गेट्स दूसरे स्थान पर हैं। गेट्स की कुल संपत्ति 110.70 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर 108.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड ऑर्नोल्ट फैमिली हैं तो फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


74.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्टीव बॉल्मर पांचवें स्थान पर, 73.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन छठे स्थान पर हैं। इसके बाद मुकेश अंबानी का नाम आता है। अंबानी के बाद वॉरेन बफे, लैरी पेज और सर्जी ब्रिन का नाम शामिल है। बता दें कि 20 जून को इस सूची में मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर थे। इसके बाद से अंबानी की संपत्ति में 5.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed