फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Modi government's relief package too could not handle market, Sensex and Nifty fall drastically

मोदी सरकार का राहत पैकेज भी न संभाल पाया बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

Mon, 18 May 2020 04:00 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 18 May 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Modi government's relief package too could not handle market, Sensex and Nifty fall drastically
sensex - फोटो : Social Media

मोदी सरकार की तरफ से दिए गए राहत पैकेज का सोमवार को बाजार पर कोई असर देखने को नहीं मिला। सप्ताह में कारोबार के पहले दिन ही सेंसेक्स 1,068.75 अंक की गिरावट के साथ 30,028.98 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 313.60 अंक की गिरावट देखी गई। सोमवार को निफ्टी गिरकर 8,823.25 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से राहत पैकेज के आखिरी एलान के बाद सबकी निगाहें कारोबार के पहले दिन पर टिकी हुई थी। ऐसे में सोमवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 150.53 अंक ऊपर खुला तो वहीं, निफ्टी 21.45 प्वाइंट ऊपर खुला। हालांकि, बाजार के खुलने के आधा घंटे में ही यह बढ़त, गिरावट में बदल गई। इसके बाद दिनभर ही इनमें गिरावट का ट्रेंड जारी रहा।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कारोबार के आखिरी दिन सेंसेक्स 25.16 अंक गिरकर 31,097.73 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 5.90 प्वाइंट गिरकर 9,136.85 पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,248.26 का उच्च स्तर और 29,968.45 का निचला स्तर छुआ। निफ्टी पर आईटी और फार्मा कंपनियों को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान बैंक और ऑटो शेयरों में भी दिनभर गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, एचडीएफसी, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट भी गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि दूसरी ओर, टीसीएस, इंफोसिस, आईटीसी और एचसीएल टेक बढ़त के साथ बंद हुए।

केंद्र सरकार ने प्रोत्साहन पैकेज के अपने पहले चार चरणों में, बैंकों और वित्तीय संस्थानों की तरफ से बहुत कम अतिरिक्त बजट खर्च के साथ छोटे व्यवसायों और नई संस्थाओं के लिए क्रेडिट लाइन पर ध्यान केंद्रित किया।

वहीं आखिरी चरण में, रविवार को केंद्र ने गैर-सामरिक क्षेत्रों में सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण की योजना की घोषणा की और एक साल के लिए लोन डिफॉल्ट-ट्रिगर दिवालियापन को निलंबित कर दिया। केंद्र ने ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए आवंटन में 40,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी भी की ताकि, प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिल सके।


33 पैसे कमजोर हुआ रुपया

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को रुपया 33 पैसे कमजोर हो गया। कारोबार के पहले दिन की समाप्ति पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये टूटकर 75.91 रुपये पर बंद हुआ। दरअसल भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी कोष के लगातार बाहर जाने से रुपया 33 पैसे कमजोर हो गया। बता दें कि रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.58 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed