फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Microsoft to government, process of online marketplace is against policies

माइक्रोसॉफ्ट ने सरकार से कहा- सही नहीं है मार्केटप्लेस की नीतियां

Mon, 05 Jun 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 05 Jun 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
Microsoft  to government, process of online marketplace is against policies

माइक्रोसॉफ्ट ने केंद्र सरकार की ऑनलाइन मार्केट प्लेस स्थापित करने की प्रक्रिया को लेकर चिंता व्यक्त की है। बता दें इस प्लेटफॉर्म के लिए सरकार प्राईवेट टेक्नोलॉजी कंपनियों को बोली लगाने के लिए आमंत्रित करती है। 

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक अमेरिका की ये कंपनी जो सरकार की ई मार्केटप्लेस की बोली लगाने वालों में शामिल है, ने वाणिज्य मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित कई सरकारी विभागों को लिखा है कि यह प्रक्रिया निर्धारित नीतियों के खिलाफ है और खरीद के मानदंडों का उल्लंघन करती है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट ने पत्र में कहा कि सरकारी विभाग बोलीदाताओं की शंकाओं के प्रति उदासीन है और गलत तरीके से क्लाउड और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर नीति को लागू कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने इस प्रोजेक्ट के लिए बनाए गए डेटा डिजास्टर रिकवरी को लेकर भी अपनी चिंता जताई है। 

डायरेक्टर जनरल ऑफ सप्लाइज एंड डिस्पोजल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ऑनलाइन मार्केट प्लेस के  मामले में सरकार की जो शाखा काम कर रही है, उसने माइक्रोसॉफ्ट द्वारा इस तरह का पत्र मिलने की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने  माइक्रोसॉफ्ट द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।


अधिकारी ने बताया कि हमारा लक्ष्य कंपनियों को प्रतिस्पर्धी माहौल देने का है। हम इसी बात पर गौर कर रहे हैं और हम माइक्रोसॉफ्ट की आशंकाओं को स्पष्ट करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed