{"_id":"64610ca4261006f2850a8975","slug":"meeting-with-walmart-ceo-fruitful-one-had-insightful-discussions-pm-modi-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narendra Modi: पीएम मोदी बोले- सार्थक रही वॉलमार्ट के सीईओ के साथ मुलाकात, गहन चर्चा हुई","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Narendra Modi: पीएम मोदी बोले- सार्थक रही वॉलमार्ट के सीईओ के साथ मुलाकात, गहन चर्चा हुई
Sun, 14 May 2023 10:00 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 14 May 2023 10:00 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वॉलमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डग मैकमिलन के साथ उनकी हालिया बैठक सार्थक रही और इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की।
विज्ञापन
Doug McMillon, Narendra Modi
- फोटो : Twitter
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वॉलमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डग मैकमिलन के साथ उनकी हालिया बैठक सार्थक रही और इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की। मोदी ने यह भी कहा कि वह भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरते हुए देखकर खुश हैं।
विज्ञापन
मैकमिलन ने पिछले सप्ताह पीएम मोदी से मुलाकात की थी। मोदी ने ट्वीट में कहा, वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन के साथ बैठक सार्थक रही। हमने विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरते हुए देखकर खुशी हुई।
विज्ञापन
वहीं, वॉलमार्ट इंक ने 11 मई को ट्वीट किया था, शानदार बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद। हम 2027 तक भारत से प्रतिवर्ष 10 अरब डॉलर का निर्यात करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम भारत को खिलौने, सी फूड और अन्य सामानों में वैश्विक निर्यात नेता बनाने के लिए रसद, कौशल विकास और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
वॉलमार्ट इंक ने मैकमिलन के हवाले से एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात ने भारत के साथ मिलकर काम करने के साझा मूल्यों को और मजबूत किया। हम एक साथ मिलकर देश के विनिर्माण विकास का समर्थन करना और अवसर पैदा करना जारी रखेंगे।