फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Dinesh Kumar Khara says SBI is capable of dealing with every wave of infection

महाराष्ट्र: दिनेश कुमार खारा ने कहा- एसबीआई संक्रमण की हर लहर से निपटने में सक्षम

Sat, 26 Jun 2021 09:21 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 09:21 AM IST
सार

  • बैंक के 66वें सालाना महासभा में खारा ने कहा, एसबीआई की पूंजी वृद्धि दर बेहतर स्थिति में है
  • बैंक ने महामारी के दबाव में भी बीते वित्तवर्ष 20,410 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है

विज्ञापन
Maharashtra: Dinesh Kumar Khara says SBI is capable of dealing with every wave of infection
एसबीआई

विस्तार

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भरोसा दिलाया है कि वह कोरोना संक्रमण की किसी भी लहर से निपटने में सक्षम है। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने शुक्रवार को कहा कि हम महामारी चुनौतियों का बखूबी सामना कर सकते हैं। दबाव में चल रहे सभी क्षेत्र को जरूरत पर कर्ज देंगे और उन्हें दोबारा विकास की राह पर लौटने का मौका दिलाएंगे।

विज्ञापन


20,410 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है एसबीआई को 2020-21 में
बैंक के 66वें सालाना महासभा में खारा ने कहा, एसबीआई की पूंजी वृद्धि दर बेहतर स्थिति में है और मैं 2021-22 में भी दमदार प्रदर्शन को लेकर आशान्वित हूं। बैंक ने महामारी के दबाव में भी बीते वित्तवर्ष 20,410 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो उससे एक साल पहले 14,448 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


इस दौरान सकल एनपीए में भी उल्लेखनीय कमी आई, जो एक साल पहले के 6.15 फीसदी से घटकर 4.98 फीसदी पर आ गया। संकट के समय संरक्षित राशि का अनुपात भी बैंक के लोन बुक के मुकाबले 87.75 फीसदी पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


406 बैंक शाखाओं को घाटे से उबारने की तैयारी
चेयरमैन ने कहा कि अभी एसबीआई की 406 बैंक शाखाएं घाटे में चल रही हैं, जिन्हें वापस मुनाफे में लाने के लिए सभी वाजिब कदम उठाए जाएंगे। 2021 में कर्ज बांटने में सुधार आएगा और 9 फीसदी वृद्धि दर हासिल करने का लक्ष्य है। बड़ी वसूली के बावजूद बीते साल बैंक को 34 हजार करोड़ का कर्ज बट्टे खाते में डालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed