{"_id":"599aa5c14f1c1b29688b45c8","slug":"macdonald-closes-its-169-outlets-as-it-ceases-license-with-vikram-bakshi-owned-crpl","type":"story","status":"publish","title_hn":"McDonald's ने बंद किए देश में अपने 169 आउटलेट्स","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
McDonald's ने बंद किए देश में अपने 169 आउटलेट्स
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Mon, 21 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
burger
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको अपना पसंदीदा महराजा या आलू टिक्की बर्गर खाने के लिए नहीं मिलेगा। देश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में मैकडोनाल्ड के नाम से रेस्तरां चलाने वाली कंपनी ने अपने 169 आउटलेट्स को बंद करने जा रही है। इसका कारण यह है कि मैकडोनाल्ड ने इन आउटलेट्स को संचालित करने वाली विक्रम बख्शी की कंपनी कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड (CRPL) के साथ फ्रेंचाइजी करार को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें- स्वाद के शौकीनों के लिए मैकडोनाल्ड का ये नया मैन्यू
विज्ञापन
इससे पहले कंपनी ने दिल्ली में अपने 43 आउटलेट्स बंद किए थे। दिल्ली में मैकडोनाल्ड ने अपनी 80 फीसदी रेस्तरां जून में बंद कर दिए थे। CRPL के पास 21 साल का लाइसेंस था, जिसको उसने मैकडोनाल्ड से रिन्यु नहीं किया था। CPRL में विक्रम बख्शी और मैकडोनाल्ड के बीच 50-50 फीसदी की पार्टनरशिप थी ।
विज्ञापन
2013 में मैकडोनाल्ड ने विक्रम बख्शी को सीपीआरएल के एमडी पद से हटा दिया था, जिसके खिलाफ बख्शी ने कंपनी लॉ बोर्ड में याचिका दायर की थी। इसके बाद बख्शी मामले को दिल्ली हाईकोर्ट में लेकर के चले गए थे। करार के खत्म होने के बाद मैकडोनाल्ड के इन आउटलेट्स के बंद होना लाजिमी है और ये कब तक फिर से खुलेंगे, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।