{"_id":"5fcc5c4d8ebc3ecf582993ad","slug":"lpg-cylinder-booking-cash-back-offer-book-cylinder-from-lpg-gas-and-get-cashback-from-paytm","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस एप से बुक करें गैस सिलिंडर पाएं 500 रुपये कैशबैक, तुरंत करें ये काम","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
इस एप से बुक करें गैस सिलिंडर पाएं 500 रुपये कैशबैक, तुरंत करें ये काम
Sun, 06 Dec 2020 09:51 AM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
LPG gas cylinder
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने अभी तक पेटीएम के माध्यम से एलपीजी गैस सिलिंडर बुक नहीं कराया है तो आपके लिए एक खास ऑफर है। पहली बार पेटीएम के जरिए एलपीजी गैस सिलिंडर बुक कराने पर आपको 500 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। ये ऑफर 31 दिसंबर 2020 तक मान्य है। भारत गैस, एचपी गैस और इंडेन गैस के ग्राहक पेटीएम की इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
पहले पेटीएम से बुक करा चुके तो नहीं मिलेगा लाभ
अगर आप ऑनलाइन पेमेंट एप का इस्तेमाल कर अपना एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करवाएंगे तो आपको पेटीएम पर खास ऑफर मिलेगा। पेटीएम से गैस सिलिंडर बुक कराने पर आपको 500 रुपये कैशबैक मिलेगा। अगर आप पहले भी पेटीएम से अपना सिलिंडर बुक करा चुके हैं तो आपको यह ऑफर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
कैसे कराएं पेटीएम से गैस बुक?
- सबसे पहले पेटीएम पर रीचार्ज और पे बिल्स विकल्प पर क्लिक करें
- कई विकल्प खुल जाने के बाद बुक अ सिलिंडर (Book a cylinder) विकल्प पर क्लिक करें
- इसके बाद आपको गैस प्रोवाइडर चुनना होगा, इसके बाद एजेंसी में रजिस्टर नंबर या फिर एलपीजी आईडी डालें
- सभी डीटेल्स डालकर प्रोसीड का विकल्प चुनें, इसके बाद आपकी सभी जानकारी सामने खुल जाएगी
- इसके बाद आखिर में पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक कर गैस सिलिंडर बुक करें
- गैस सिलिंडर की बुकिंग पर आपको 500 रुपये तक कैशबैक मिलेगा
- गैस बुक करते समय ऑफर पाने के लिए FIRSTLPG कोड का इस्तेमाल करें
- अगर प्रोमोकोड नहीं डालेंगे तो आपको गैस सिलिंडर पर कैशबैक भी नहीं मिलेगा
- यह प्रोमोकोड पेटीएम के जरिए ही गैस बुकिंग के लिए वैध है
- यह ऑफर 31 दिसंबर 2020 तक मान्य है, इसके बाद आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते