फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Kenya Economy News, most developed country of East African Community

केन्या में दिखती है अमीरी-गरीबी की खाई, मिडिल क्लास तो है ही नहीं

Mon, 25 Mar 2019 05:30 PM IST
अनिल पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Kenya Economy News, most developed country of East African Community
केन्या का झंडा - फोटो : afrotourism

कभी भारत की तरह ब्रिटिश उपनिवेश रहे केन्या 1963 में आजाद होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना। आजादी के लगभग 55 साल बाद भी इस देश में अमीरों और गरीबों के बीच की खाई साफ दिखती है। यहां जो अमीर हैं वह खूब अमीर हैं जबकि जो गरीब हैं वह अत्यंत दयनीय स्थिति में हैं। इस देश में भारत जैसे मध्यमवर्गीय लोगों की संख्या बेहद कम है।

विज्ञापन


भूमध्य रेखा पर बसे इस देश की राजधानी नैरोबी है। आज भी यहां ब्रिटेन के शासन की झलक देखने को मिल जाती है। इस देश की सीमा उत्तर में इथियोपिया, उत्तर-पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंजानिया, पश्चिम में युगांडा व विक्टोरिया झील और उत्तर पश्चिम में सूडान से मिलती है।

विज्ञापन

ब्रिटिश उपनिवेश रहा है देश

साल 1895 से 1963 के बीच यह देश ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अधीन था। यहां की कुल संपत्ति का बहुत बड़ा भाग चंद लोगों के पास सीमित है। जबकि अधिकांश आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भौगोलिक स्थिति

केन्या अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी तट पर स्थित है। क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का 49वां बड़ा देश है। केन्या की स्थलीय सीमा 3447 किलोमीटर लंबी है। इसमें दक्षिणी सूडान के साथ 232 किलोमीटर, इथियोपिया के साथ 861 किलोमीटर, सोमालिया के साथ 682 किलोमीटर, तंजानिया के साथ 769 किलोमीटर और युगांडा के साथ 933 किलोमीटर हिस्सा शामिल है। समुद्र तट की लम्बाई 536 किलोमीटर है जो हिंद महासागर से मिलती है।

राजनैतिक स्थिति

केन्या लोकतांत्रिक गणराज्य है। राष्ट्रपति, राज्य का प्रमुख और सरकार का मुखिया दोनों होता है। यहां बहुदलीय प्रणाली है। यहां न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका से स्वतंत्र है।

केन्या की आर्थिक स्थिति

केन्या की सकल राष्ट्रीय आय 3 लाख करोड़ रुपए है। केन्या की जीडीपी विकास दर हर साल 5.8 फीसदी की दर से बढ़ रही है। जबकि मुद्रास्फीति की दर 4.28 के आस पास है। 


(कॉमनवेल्थ डॉट ओआरजी के अनुसार) 

यहां की अर्थयव्यवस्था मूल रूप से कृषि आधारित है। यह पूर्वी अफ्रीका का सबसे विकसित देश है। जो मुख्य रूप से चाय और कॉफी के उत्पादन में अग्रणी है। इसने पिछले दो दशकों से लगातार पांच प्रतिशत के हिसाब से विकासदर को पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed