फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Jio free phone erode operators revenues, Vodafone letter to the telecom commission member

जिओ के फ्री-फोन से टेलीकॉम सेक्टर को बड़ा झटका, घटा रिवेन्यू: वोडाफोन

Wed, 16 Aug 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 16 Aug 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
Jio free phone erode operators revenues, Vodafone letter to the telecom commission member

देश के दूसरे बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन का कहना है कि जिओ के फ्री फोन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा की वजह से पहले से दबाव में चल रहे टेलीकॉम सेक्टर पर बेहद बुरा असर पड़ेगा।

विज्ञापन


वोडाफोन ने सरकार से इंडस्ट्री की हालत में सुधार के लिए लगाए जाने वाले कई करों में कटौती करने की मांग की है। वोडाफोन ने तीखे शब्दों में जिओ के जीरो प्राइस फीचर फोन और अनलिमिटेड फोन कॉल्स की स्कीम पर करारा हमला किया है।
विज्ञापन


पढ़ें: JIO सिम लिया है तो यूजर्स ये 7 काम पहले कर लें, दुगने फायदे में रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने टेलीकॉम कमीशन की सदस्य अनुराधा मित्रा को लिखे गए खत में कहा है कि जिओ के प्लान्स की वजह से मौजूदा कंपनियों की आय में कमी आई है। वोडाफोन ने ये भी कहा है कि टेलीकॉम कंपनियों के राजस्व में लगातार कमी आ रही है। जून 2017 की तिमाही में इसमें 3.41 प्रतिशत की कमी आई है।


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में जिओ का 4जी फीचर फोन लॉन्च किया था। जिसके लिए ग्राहकों को 1500 रूपये का डिपॉजिट जमा करना था। इसकी बुकिंग 24 सितंबर से शुरू होनी है। लेटर में स्पेक्ट्रम पेमेन्ट्स पर लगने वाले ब्याज को घटाने की बात भी कही गई है।

पढ़ें: रिलायंस JIO का हो सकता है टाटा डोकोमो और इंडिकॉम, मर्जर के लिए शुरू हुई बातचीत

वोडाफोन ने कहा है कि इंडस्ट्री पर मौजूदा दबाव को कम करने के लिए स्पेक्ट्रम पेमेन्ट्स पर लगने वाली ब्याज दरों को घटाया जाना चाहिए। लेटर में इस ब्याज दरों पर 10 प्रतिशत की कटौती की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed