{"_id":"613a38ddc858e12bca0057f2","slug":"jio-bp-ties-up-with-bluesmart-to-build-ev-charging-infrastructure-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: जियो-बीपी ने ब्लूस्मार्ट के साथ करार किया, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एलान: जियो-बीपी ने ब्लूस्मार्ट के साथ करार किया, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव
Thu, 09 Sep 2021 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:10 PM IST
सार
दोनों कंपनियां उन सभी शहरों में जहां ब्लूस्मार्ट का परिचालन है, वहां ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्लानिंग, डेवलपमेंट और ऑपरेशन पर मिलकर काम करेंगी। पहले चरण को एनसीआर में रोल आउट किया जाएगा।
विज्ञापन
ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटेन की एनर्जी कंपनी बीपी के ज्वाइंट वेंचर जियो-बीपी ने भारत के पहले और सबसे बड़े ऑल-इलेक्ट्रिक राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ब्लूस्मार्ट के साथ पार्टनरशिप करने का फैसला किया है। इसके जरिए पूरे देश में बड़े स्तर पर कमर्शियल ईवी चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क स्थापित किए जाएंगे। जियो-बीपी इनकी स्थापना पूरे देश में पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहनों और फ्लीट्स के लिए करेगी।
विज्ञापन
इसके जरिए दोनों कंपनियां उन सभी शहरों में जहां ब्लूस्मार्ट का परिचालन है, वहां ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्लानिंग, डेवलपमेंट और ऑपरेशन पर मिलकर काम करेंगी। पहले चरण को एनसीआर में रोल आउट किया जाएगा, जहां प्रत्येक स्टेशन की क्षमता एक बार में 30 वाहनों को चार्ज करने की होगी।
विज्ञापन
ज्वाइंट वेंचर के सीईओ हरीश सी मेहता ने कहा कि बीपी की विशेषज्ञता का फायदा उठाते हुए जियो-बीपी अपने ग्राहकों के लिए ईवी टेक्नोलॉजी में लेटेस्ट प्रोजक्ट्स को पेश करना चाहती है। उन्होंने कहा कि ब्लूस्मार्ट के साथ हमारी पार्टनरशिप नए युग के लो कार्बन इमिटिंग, स्वच्छ और अधिक किफायती विकल्पों की पेशकश करने के हमारे विजन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
विज्ञापन
वहीं, ब्लूस्मार्ट के को-फाउंडर अनमोल जग्गी ने कहा कि ब्लूस्मार्ट बड़े ईवी चार्जिंग सुपरहब्स का संचालन करती है। जियो-बीपी के साथ हमारी पार्टनरशिप भारत में विश्वस्तरीय ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन उपलब्ध कराने की हमारी क्षमता को दिखाती है। उन्होंने कहा कि ईवी सुपरहब्स ईवी चार्जिंग का भविष्य हैं। हम जियो-बीपी के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा ईवी सुपरहब बनाने का काम करेंगे।
प्रमुख शहरों में अपने नेटवर्क को बढ़ाना लक्ष्य
ब्लूस्मार्ट अपने ऑल-इलेक्ट्रिक फ्लीट के जरिए से दिल्ली-एनसीआर के मोबिलिटी क्षेत्र में सफलता के झंडे लहरा रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के सबसे बड़े फ्लीट का संचालन करने वाली ब्लूस्मार्ट का लक्ष्य भारत के अन्य प्रमुख शहरों में अपने नेटवर्क को बढ़ाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस करार को अमली जामा पहनाया गया है।