फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Industry shows fastest growth in november compare to last 13 months

उद्योग ने दिखाई साल की सर्वाधिक तेजी, जीएसटी दरों में सुधार बनी वजह

Sat, 02 Dec 2017 10:00 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 02 Dec 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Industry shows fastest growth in november compare to last 13 months
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के विनिर्माण क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियों में नवंबर माह में गत 13 महीने का सर्वाधिक सुधार दर्ज किया गया है। इस दौरान मजबूत मांग की परिस्थितियों और जीएसटी दरों में सुधार की बदौलत नए ठेकों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह बात शुक्रवार को एक मासिक सर्वेक्षण में कही गई है। निक्केई इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की रीडिंग नवंबर में 52.6 दर्ज की गई है, जो अक्तूबर में 50.3 पर थी। इससे देश के विनिर्माण क्षेत्र में संचालन परिस्थितियों में अत्यधिक सुधार होने का पता चलता है।

विज्ञापन


पांच तिमाही के बाद विकास दर में उछाल, अर्थव्यवस्था ने 6.3 फीसदी की दर से पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन


लगातार चौथे माह इस सूचकांक की रीडिंग 50 से ऊपर दर्ज की गई है। रीडिंग के 50 से ऊपर रहने का मतलब क्षेत्र में विस्तार और इसके 50 से नीचे रहने का मतलब क्षेत्र में संकुचन होना है। आईएचएस मार्किट की अर्थशास्त्री और सर्वेक्षण रिपोर्ट की लेखिका आशना डोढिया ने कहा कि रिपोर्टों के मुताबिक जीएसटी दर में कटौती और मजबूत मांग परिस्थितियों के कारण उत्पादन और नए ठेकों में अक्तूबर 2016 के बाद सर्वाधिक तेज वृद्धि दर्ज की गई। पीएमआई की ताजा रीडिंग हालांकि मार्च 2005 में सर्वेक्षण की शुरुआत से लेकर अब तक की औसत रीडिंग के मुकाबले कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक उत्पादन में तेज वृद्धि के चलते रोजगार सृजन की रफ्तार सितंबर 2012 के बाद सर्वाधिक रही। साथ ही भारतीय वस्तुओं के लिए विदेशों में मांग बढ़ने के चलते निर्यात वृद्धि दर भी गत तीन महीने पहली बार बढ़ी है। कीमत के मोर्चे पर इनपुट लागत की महंगाई दर अप्रैल के बाद सर्वाधिक तेजी से बढ़ी, लेकिन कंपनियां लागत वृद्धि का बोझ अपने ग्राहकों पर डालने में असफल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed