फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   IndiGo airlines Announces Deeper Pay Cuts Of Up To 35 percent For Senior Employees

इंडिगो का एलान, वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में अब होगी 35 प्रतिशत तक कटौती

Mon, 27 Jul 2020 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 27 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
IndiGo airlines Announces Deeper Pay Cuts Of Up To 35 percent For Senior Employees
इंडिगो - फोटो : FACEBOOK

कोरोना संकट के बीच इंडिगो ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में अब 35 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि यह कदम नकदी प्रबंधन के लिए उठाया गया है। मई के बाद से इंडिगो अपने वरिष्ठ कर्मियों के वेतन में 25 प्रतिशत तक की कटौती कर रही है।

विज्ञापन


कंपनी ने 20 जुलाई को घोषणा की कि वह इस कटौती को थोड़ा और बढ़ाने जा रही है। महामारी की वजह से कंपनी के सामने खड़े हुए आर्थिक संकट से निपटने के लिए वह अपने कर्मचारियों के वेतन में10 प्रतिशत की कटौती और करेगी।
विज्ञापन


इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजय दत्ता ने सोमवार को एक ई-मेल में कर्मचारियों से कहा, 'मैं अपनी खुद की वेतन कटौती को बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर रहा हूं। मैं हमारे सभी वरिष्ठ उपाध्यक्षों और उससे ऊपर के अधिकारियों से 30 प्रतिशत वेतन कटौती करने के लिए कह रहा हूं। सभी पायलटों की वेतन कटौती बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दी गई है। जबकि सभी उपाध्यक्षों के वेतन में 25 प्रतिशत कटौती और एसोसिएट उपाध्यक्षों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वेतन कटौती एक सितंबर से लागू होगी। इस घोषणा से पहले दत्ता 25 प्रतिशत, सभी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उससे ऊपर के अधिकारी 20 प्रतिशत, सभी उपाध्यक्ष 15 प्रतिशत और सभी एसोसिएट उपाध्यक्ष 10 प्रतिशत की वेतन कटौती ले रहे थे।


इसके अलावा मई में इंडिगो बैंड-डी और चालक दल के सदस्यों के वेतन में 10 प्रतिशत और बैंड-सी के कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की कटौती की थी। बैंड-ए और बैंड-बी के कर्मचारियों के वेतन से छेड़छाड़ नहीं की गई थी। इनकी संख्या विमानन कंपनी में सबसे अधिक है। दत्ता की सोमवार की घोषणा में भी इनके वेतन से छेड़छाड़ नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed