फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian Rupee dropped 18 paise to hit an over two-week low of 73.68 against the US dollar

बड़ी गिरावट: आज डॉलर के मुकाबले 18 पैसे तक गिरा रुपया, दो हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Mon, 13 Sep 2021 07:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 13 Sep 2021 07:15 PM IST
सार

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.63 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 73.68 पर आ गया।

विज्ञापन
Indian Rupee dropped 18 paise to hit an over two-week low of 73.68 against the US dollar
रुपया बनाम डॉलर - फोटो : pixabay

विस्तार

विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर में मजबूती के साथ सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया उसके मुकाबले 18 पैसे टूटकर 73.68 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख से भी स्थानीय मुद्रा में गिरावट आई।
विज्ञापन


अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.63 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 73.68 पर आ गया। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.50 पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा बाजार शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की वजह से बंद था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 92.66 पर आ गया। 
विज्ञापन


विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 423.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला सूचकांक 257.89 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,047.18 पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 69.60 अंक या 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,299.65 पर कारोबार कर रहा था। वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत बढ़कर 73.22 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed