{"_id":"6705406d88a1db3a18056d64","slug":"indian-regulators-have-done-world-class-job-made-system-more-transparent-fm-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEBI Row: सेबी विवाद के बीच सीतारमण ने वित्तीय क्षेत्र के नियामकों को सराहा, कहा- ये पारदर्शिता लेकर आए","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
SEBI Row: सेबी विवाद के बीच सीतारमण ने वित्तीय क्षेत्र के नियामकों को सराहा, कहा- ये पारदर्शिता लेकर आए
Tue, 08 Oct 2024 07:53 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:53 PM IST
सार
Sebi Row: वित्त मंत्री ने वित्तीय क्षेत्र नियामकों की तारीफ ऐसे समय पर की है, जब पिछले कुछ महीनों में शेयर बाजार नियामक सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) व उनकी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर कई आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारत में वित्तीय क्षेत्र से जुड़े नियामकों की सराहना की। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र के नियामकों ने भारत में विश्वस्तरीय काम किया है। उनके अनुसार वित्तीय क्षेत्र के नियामक तंत्र में बेहतर पारदर्शिता लेकर आए हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने वित्तीय क्षेत्र नियामकों की तारीफ ऐसे समय पर की है, जब पिछले कुछ महीनों में शेयर बाजार नियामक सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) व उनकी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर कई आरोप लगे हैं। बीते कुछ समय में हिंडनबर्ग रिसर्च और देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इक्विटी बाजार के नियामक व उसके प्रमुख पर कई गड़बड़ियों के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि वे नियामकों से सवाल करने या उनकी आलोचना करने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनके योगदानों के बारे भी अत्यंत सचेत रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेबी पर लगे आरोपों से जुड़े मामले में लोगों से सामने आ रहे तथ्यों पर नजर डालने को कहा।