फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian Oil losses Rs 51.85 billion due to lack of oil in lockdown

लॉकडाउन ने तोड़ी तेल कंपनियों की कमर, इंडियन ऑयल को 51.85 अरब रुपये का घाटा

Thu, 25 Jun 2020 02:12 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 25 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Indian Oil losses Rs 51.85 billion due to lack of oil in lockdown
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) - फोटो : Social Media

देश की शीर्ष तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को 2019-20 की मार्च तिमाही में 51.85 अरब रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी को 2018-19 की समान तिमाही में 60.99 अरब रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। 

विज्ञापन


कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा, लॉकडाउन के दौरान तेल नहीं बिकने के कारण उसे भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान उसकी आय सालाना आधार पर 3.35 फीसदी कम होकर 1,42,371.85 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा, कंपनी की परिचालन से प्राप्त आय 2.7 फीसदी घटकर 1.4 लाख करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन


और गिरेगी भारतीय कंपनियों की साख

रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने कहा कि अगर भारतीय कंपनियों की आय में 18 महीने तक सुधार नहीं हुआ तो उनकी रेटिंग और घट सकती है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के साख विश्लेषक नील गोपालकृष्णन ने कहा, भारतीय कंपनियों की 35 फीसदी क्रेडिट रेटिंग्स का परिदृश्य नकारात्मक है या वह नकारात्मक प्रभाव के साथ ‘निगरानी’ में है। ऐसी 7 में से 2 कंपनियों की रेटिंग अव्यवहार्य ग्रेड श्रेणी में है। इनकी कमाई पर अधिक उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच जाएगी जीडीपी की वृद्धि दर

इंडिया रेटिंग्स का अनुमान है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2020-21 में 5.3 फीसदी घटेगा। जीडीपी में गिरावट का यह छठा अवसर होगा और देश के इतिहास में इसकी वृद्धि दर सबसे कम होगी। रेटिंग एजेंसी ने बुधवार को कहा, कोविड-19 के कारण उत्पादन की रफ्तार और स्तर पर अधिक प्रभाव पड़ा है। आपूर्ति और व्यापार श्रृंखला टूट गई है। इस कारण पूरे वित्त वर्ष के दौरान प्रत्येक तिमाही में भी जीडीपी नीचे आएगी। हालांकि, 2021-22 में अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी और 5-6 फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगी। इससे पहले 1957-58, 1965-66, 1966-67, 1972-73 और 1979-80 में जीडीपी में गिरावट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed