फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian Economy News in Hindi GDP to grow 19 per cent in 2022, finance ministry hopes on reforms

भारत की जीडीपी में 2022 तक 19 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान, वित्त मंत्रालय को सुधार की उम्मीद

Sun, 20 Sep 2020 10:31 PM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Sep 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Indian Economy News in Hindi GDP to grow 19 per cent in 2022, finance ministry hopes on reforms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विज्ञापन

कोरोना महामारी ने दुनिया के सभी देशों की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारत की जीडीपी में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच वित्त मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की नॉमिनल जीडीपी 19 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ेगी। नॉमिनल जीडीपी एक आकलन है, जिसमें एक वर्ष में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों की गणना बाजार मूल्यों पर की जाती है, उसके बाद जो वैल्यू निकलती है उसे नॉमिनल जीडीपी कहते हैं। 

15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने एक समाचार पत्र से कहा कि 'जीडीपी को लेकर कई अनुमान हैं। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने अपने प्रस्तुतीकरण में कहा है कि यह 19 फीसदी तक जा सकती है, जबकि कुछ ने यह भी कहा है कि यह बढ़कर 21 फीसदी भी पहुंच सकती है, जबकि एक अन्य ने कहा कि यह और अधिक नरम हो सकती है।'

विज्ञापन


इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी 22.6 प्रतिशत गिरकर 38.08 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 49.18 लाख करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा कि कॉविड -19 महामारी के कारण आई गिरावट के बावजूद कई सेक्टर पहले से ही रिकवरी के रास्ते पर हैं। उन्होंने कहा कि 'जब आप कुछ सुधारों को ध्यान में रखते हैं, जो कृषि की तरफ, श्रम पर, निजीकरण पर किए जाते हैं, वे सभी मिलकर अर्थव्यवस्था में उत्पादकता बढ़ाएंगे और यह विकास को वापस लाने में मदद करेंगे।'

वहीं, 11 सितंबर को अपने नवीनतम पूर्वानुमान में, मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 10.6 फीसदी वास्तविक जीडीपी वृद्धि और वित्त वर्ष 2022 के लिए चार फीसदी सीपीआई मुद्रास्फीति का अनुमान लगाया था। गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक ने मार्च 2021 तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 14.8 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया है, जबकि एडीबी ने नौ प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है। बता दें कि एक अक्तूबर को भारतीय रिजर्व बैंक का विकास पूर्वानुमान जारी होने की संभावना है।

वहीं, मूडीज ने कहा है कि 'अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली में गहरे दबाव से देश की वित्तीय मजबूती में और गिरावट आ सकती है। इससे साख पर दबाव और बढ़ सकता है। मूडीज ने कहा कि उसका अनुमान है कि 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.5 फीसदी की गिरावट आएगी। 


मूडीज के मुताबिक, अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था 10.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगी। इससे पहले एक वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.5 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था। घरेलू रेटिंग एजेंसियों क्रिसिल और इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था में क्रमश: नौ फीसदी और 11.8 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed