फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian economy may decline by eight percent in financial year 2020-21

सरकार का अनुमान: वित्त वर्ष 2020-21 में आठ फीसदी गिर सकती है अर्थव्यवस्था

Fri, 26 Feb 2021 07:10 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 26 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Indian economy may decline by eight percent in financial year 2020-21
अर्थव्यवस्था जीडीपी - फोटो : pixabay

भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में आठ फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया है। इससे पहले जनवरी में चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया था। उधर, कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष में लगातार दो तिमाही में गिरावट के बाद तीसरी तिमाही अक्तूबर-दिसंबर में 0.4 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में अर्थव्यवस्था में 3.3 फीसदी की वृद्धि हुई थी। एनएसओ के राष्ट्रीय लेखा के दूसरे अग्रिम अनुमान में 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया गया है। जनवरी में एनएसओ ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया था। एक साल पहले 2019-20 में जीडीपी में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिए लगाये गए ‘लॉकडाउन’ के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 24.4 फीसदी की गिरावट आई थी। वहीं दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में जीडीपी में 7.3 फीसदी की गिरावट आई थी। चीन की अर्थव्यवस्था में अक्तूबर-दिसंबर, 2020 में 6.5 फीसदी की वृद्धि हुई थी। वहीं जुलाई-सितंबर में वृद्धि दर 4.9 फीसदी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed