{"_id":"6038f3018ebc3ee9490db5f7","slug":"indian-economy-may-decline-by-eight-percent-in-financial-year-2020-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का अनुमान: वित्त वर्ष 2020-21 में आठ फीसदी गिर सकती है अर्थव्यवस्था","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सरकार का अनुमान: वित्त वर्ष 2020-21 में आठ फीसदी गिर सकती है अर्थव्यवस्था
Fri, 26 Feb 2021 07:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था जीडीपी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में आठ फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया है। इससे पहले जनवरी में चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया था। उधर, कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष में लगातार दो तिमाही में गिरावट के बाद तीसरी तिमाही अक्तूबर-दिसंबर में 0.4 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में अर्थव्यवस्था में 3.3 फीसदी की वृद्धि हुई थी। एनएसओ के राष्ट्रीय लेखा के दूसरे अग्रिम अनुमान में 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया गया है। जनवरी में एनएसओ ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया था। एक साल पहले 2019-20 में जीडीपी में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिए लगाये गए ‘लॉकडाउन’ के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 24.4 फीसदी की गिरावट आई थी। वहीं दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में जीडीपी में 7.3 फीसदी की गिरावट आई थी। चीन की अर्थव्यवस्था में अक्तूबर-दिसंबर, 2020 में 6.5 फीसदी की वृद्धि हुई थी। वहीं जुलाई-सितंबर में वृद्धि दर 4.9 फीसदी रही थी।
विज्ञापन