{"_id":"64040ebb5f70057d0d04bbf8","slug":"india-offers-remarkable-opportunities-for-entrepreneurs-cts-co-founder-frank-dsouza-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी उद्योगपति ने की भारत की तारीफ : बोले, यहां उद्यमिता के लिए मौका, अब बड़ी कंपनियां यहीं से निकलेंगी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अमेरिकी उद्योगपति ने की भारत की तारीफ : बोले, यहां उद्यमिता के लिए मौका, अब बड़ी कंपनियां यहीं से निकलेंगी
Sun, 05 Mar 2023 10:57 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:57 AM IST
सार
कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (CTS) के को-फाउंडर फ्रैंक डिसूजा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय अमेरिकी आईटी पेशेवर सबसे अच्छे और प्रतिभाशाली हैं। पहली पीढ़ी जो भारत से आती है... एक तरह से सबसे अच्छी और प्रतिभाशाली है।
विज्ञापन
कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (CTS) के को-फाउंडर फ्रैंक डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी उद्योगपति और कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (CTS) के को-फाउंडर फ्रैंक डिसूजा ने रविवार को भारत की खूब तारीफ की। डिसूजा ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत के अंदर उद्यमिता को काफी बढ़वा मिला है। भारत सरकार ने उद्यमियों और कंपनियों को कारोबार का उल्लेखनीय अवसर प्रदान किया। डिसूजा ने आगे कहा कि भारत बेहतर संभावनाओं से भरा हुआ है। यहां उद्यमियों के लिए काफी अच्छा अवसर है।
डिसूजा रविवार को न्यू जर्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम्स के प्रोफेसर और निदेशक सुरेश कुमार के साथ टाई (TiE) न्यू जर्सी के एक्सेलसियर अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत में उद्यमियों और कंपनियों के लिए दो बड़े अवसर हैं। पहला भारत के लिए भारत और दूसरा दुनिया के लिए भारत। मतलब आप यहां से भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए काम कर सकते हैं।
और क्या-क्या बोले डिसूजा?
आईटी की पहली पीढ़ी भारत से आती है
एक सवाल के जवाब में डिसूजा ने कहा कि भारतीय अमेरिकी आईटी पेशेवर सबसे अच्छे और प्रतिभाशाली हैं। पहली पीढ़ी जो भारत से आती है... एक तरह से सबसे अच्छी और प्रतिभाशाली है।

- भारत में जो अवसर हैं वो उल्लेखनीय है। भारत सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और गैर-लाभकारी क्षेत्र ने मिलकर भारत में कारोबार करने का शानदार माहौल तैयार किया है। यही कारण है कि पिछले कुछ दशकों में भारत में अविश्वसनीय उछाल देखने को मिला है।
- भारत में सभी तरह की उद्यमिता का पर्याप्त अवसर है। केवल आईटी नहीं, बल्कि हर तरह की उद्यमिता को यहां अच्छा मौका मिल रहा है। मुझे लगता है कि अगले दो दशक में भारत पूरी दुनिया को हर तरह के उत्पाद उपलब्ध कराएगा।
- अगला दशक ऐसा होने जा रहा है जब अंतत: भारत दुनिया के लिए असली आईपी सॉफ्टवेयर आधारित कंपनियों का निर्माण करेगा। अगला Oracle, अगला Google, अगला Microsoft भारत में ही देखने को मिलेगा। यही मुझे उत्साहित करता है।