{"_id":"5f8869f8853d0f3cf432d1fc","slug":"india-exports-rise-6-percent-to-27-58-billion-dollar-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के निर्यात में हुआ सुधार, सितंबर में छह फीसदी बढ़कर 27.58 अरब डॉलर पर पहुंचा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारत के निर्यात में हुआ सुधार, सितंबर में छह फीसदी बढ़कर 27.58 अरब डॉलर पर पहुंचा
Thu, 15 Oct 2020 08:55 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 15 Oct 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Export
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोरोना के कहर के बीच एक राहत की खबर आई है। दरअसल भारत का निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर छह फीसदी बढ़कर 27.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। वहीं पिछले वर्ष 2019 के सितंबर में निर्यात 26.02 अरब डॉलर पर रहा था।
विज्ञापन
वहीं इस बीच देश का आयात 19.6 फीसदी घटकर 30.31 अरब डॉलर रह गया। वहीं 2019 के सितंबर में यह 37.69 अरब डॉलर रहा था। सितंबर में व्यापार घाटा घटकर 2.72 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 11.67 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन