फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   in festive season you cant book rail tickets through debit card tussle between bank and irctc

फेस्टिव सीजन में डेबिट कार्ड से बुक नहीं हो रहा है रेल टिकट, IRCTC ने दी सफाई

Sun, 24 Sep 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sun, 24 Sep 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
in festive season you cant book rail tickets through debit card tussle between bank and irctc
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट
अगर आपने दशहरा-दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर घर जाने की सोच रहे हैं और अभी तक रेल का टिकट बुक नहीं कराया है, तो फिर आने वाले दिनों में आपको मुश्किल आने वाली है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर ऐप के माध्यम से टिकट बुक करते हैं। आप अपने टिकट को डेबिट कार्ड से बुक नहीं करा सकेंगे। केवल क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से ही टिकट बुक करने की सुविधा आपको मिलेगी। 
विज्ञापन


हालांकि आईआरसीटीसी और रेलवे ने इस खबर को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है। रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी ने शनिवार को बयान जारी करके कहा कि बैंकों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन


पहले आई थी ये खबर
इससे पहले एफईऑनलाइन पर प्रकाशित खबर के मुताबिक कहा गया था कि बैंकों और आईआरसीटीसी में विवाद के चलते इसका खामियाजा आम पब्लिक को भुगतना पड़ रहा है। बैंकों ने ट्रांजेक्शन पर मिलने वाली फीस को शेयर करने से मना कर दिया है, जिसके कारण ये दिक्कतें आ रही हैं। इन बैंकों में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई भी शामिल है, जिसके डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर फिलहाल आईआरसीटीसी ने रोक लगा रखी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें- ट्रेन में कैटरिंग स्टाफ ने यात्रियों से मांगी टिप तो लगेगा जुर्माना, रेल मंत्री ने जारी किया आदेश

इन बैंकों के कस्टमर को मिल रही है सर्विस
एफई ऑनलाइन के मुताबिक, आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर जिन बैंकों के डेबिट कार्ड से टिकट बुक कराने की सुविधा दे रखी है उनमें इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक शामिल हैं। इस साल की शुरुआत में आईआरसीटीसी ने बैंकों से आधी फीस को शेयर करने के लिए कहा था, जिसके लिए ज्यादातर बैंक राजी नहीं हुए हैं। 


नोटबंदी के बाद माफ की थी कन्वेंस फीस
आईआरसीटीसी ने नोटबंदी के बाद 20 रुपये की कन्वेंस फीस को माफ कर दिया था। अब आईआरसीटीसी बैंकों को किसी तरह की कोई फीस नहीं दे रहा है, बल्कि उल्टे बैंकों से आधी कन्वेंस फीस शेयर करने के लिए कह रहा है जो की पूरी तरह से बैकिंग नियमों के विरुद्ध है। 

एसबीआई के एक अधिकारी ने एफई से कहा कि आईआरसीटीसी द्वारा डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर रोक लगाने से हमें प्रतिदिन 50 हजार से अधिक ट्रांजेक्शनों का नुकसान हो रहा है, क्योंकि देश में एक बहुत बड़ी संख्या में एसबीआई के खाताधारक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed