फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   i was supporter of gst, but GSTN which is the backbone is failing, says Yashwant Sinha

यशवंत ने फिर कसा तंज- गिरती अर्थव्यवस्था का दोष UPA को नहीं दे सकते, हम पर बहुत समय था

Thu, 28 Sep 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 28 Sep 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
i was supporter of gst, but GSTN which is the backbone is failing, says Yashwant Sinha
- फोटो : ANI
देश की अर्थव्यवस्था पर लिखे अपने लेख को लेकर घिरे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से हम जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही थी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि 2014 से पहले मैं बीजेपी का प्रवक्ता था, लेकिन जब आर्थिक मामलों की बात आई तो हमने यूपीए सरकार की कार्यप्रणाली को पॉलिसी पैरालिसिस कहा था। 
विज्ञापन



विज्ञापन

 
पढ़ें- पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का जेटली पर हमला- नोटबंदी और गिरती अर्थव्यवस्‍था पर कसा तंज

सिन्हा ने कहा कि, हम इससे पहले की सरकार को दोष नहीं दे सकते क्योंकि हमें अर्थव्यवस्था को सुधारने का पूरा मौका मिला। मैं पहली जीएसटी का सपोर्टर था। सरकार जुलाई में इसे लागू करने की जल्दी में थी। लेकिन ये फेल हो गया है। 




सिन्हा ने आगे कहा कि आज देश की जनता चाहती है कि रोजगार मिले, पर जिससे पूछो वो ही कहता है कि रोजगार है ही नहीं। 
 
इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे गए लेख में सिन्हा ने देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा था। सिन्हा ने लिखा है कि उनका यह लेख देश के बड़े तबके की तरफ से है जिसमें बीजेपी के वे लोग भी शामिल हैं जो कुछ भी बोलने से डरते हैं। सिन्हा ने लिखा है कि लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे आने से पहले ही तय हो गया था कि अरुण जेटली ही वित्त मंत्री होंगे ऐसे में उनका लोकसभा चुनाव हार जाना भी आड़े नहीं आया था। 

सिन्हा ने लिखा कि वह भी वित्त मंत्री रहे हैं और जानते हैं कि कितनी मेहनत करनी पड़ती है। सिन्हा ने आगे कहा कि ऐसे में जेटली के कंधे पर चार मंत्रालयों की जिम्मेदारी देना भी ठीक नहीं था।

बैंकों की हालत को सुधारने की पहले थी जरुरत

i was supporter of gst, but GSTN which is the backbone is failing, says Yashwant Sinha
यशवंत सिन्हा

सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले जो टास्तक इस सरकार के पास था वो बैंकों की हालत को सुधार करने का था। लेकिन अभी तक हम लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ रहा है। 
 

 
सिन्हा ने जीएसटी को खराब तरीके से लागू किया गया प्लान बताया। सिन्हा ने लिखा केंद्र सरकार कहती है कि गिरती अर्थव्यवस्था के लिए जीएसटी जिम्मेदार नहीं है, दरअसल वह ठीक कह रही है। यह सब तो उससे काफी पहले ही शुरू हो गया था। 

यशवंत सिन्हा ने लेख के आखिर में यह भी लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी दावा करते रहे हैं कि उन्होंने गरीबी काफी करीब से देखी है और वित्त मंत्री बाकी सभी भारतीयों को भी उतने ही करीब से गरीबी दिखाने के लिए काम कर रहे हैं। सिन्हा ने लिखा कि अगर वह अब भी नहीं बोलेंगे तो यह उनकी राष्ट्र के प्रति जो ड्यूटी है उसके खिलाफ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed