फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   I am a Taiwanese citizen says Morris Chang the man at centre of Adani-China row Latest News Update

Adani-China Row: चीनी नागरिक होने के आरोपों पर मॉरिस चांग का बयान, कहा- मैं ताइवानी नागरिक

Thu, 13 Apr 2023 11:17 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 11:17 PM IST
सार

चांग पीएमसी प्रोजेक्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उनकी कंपनी अदाणी समूह के लिए बंदरगाहों, टर्मिनलों, रेल लाइनों, पावर लाइनों और अन्य बुनियादी ढांचों का निर्माण कर रही है।

विज्ञापन
I am a Taiwanese citizen says Morris Chang the man at centre of Adani-China row Latest News Update
Morris Chang - फोटो : Social Media

विस्तार

अदाणी समूह के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में आए मॉरिस चांग की ओर से बयान सामने आया है। मॉरिस चांग का कहना है कि वह ताइवानी नागरिक हैं। दरअसल, कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मॉरिस चांग एक चीनी नागरिक हैं। इसके साथ ही पार्टी ने यह दावा किया था कि इस व्यक्ति की कंपनी के अदाणी समूह के कार्यों में जुड़े होने से देश की सुरक्षा को खतरा है।

विज्ञापन

 

कौन हैं चांग?
चांग पीएमसी प्रोजेक्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उनकी कंपनी अदाणी समूह के लिए बंदरगाहों, टर्मिनलों, रेल लाइनों, पावर लाइनों और अन्य बुनियादी ढांचों का निर्माण कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी होने के दावे पर क्या कहा?
मॉरिस चांग ने चीनी होने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह ताइवान के नागरिक हैं। उनका पासपोर्ट दिखाता है कि वह रिपब्लिक ऑफ चाइना (आरओसी) के नागरिक हैं, जिसे आधिकारिक तौर पर ताइवान नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह चीन से अलग है। हालांकि, पीएमसी के अदाणी समूह के साथ परियोजनाओं पर काम करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। 
 

विज्ञापन

अदाणी समूह पर टिप्पणी से किया इनकार
पीएमसी पर अदाणी समूह की फर्मों के लिए आयातित उपकरणों का अधिक चालान करने का भी आरोप है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह ताइवान में एक अच्छी तरह से स्थापित उद्योगपति हैं और वैश्विक व्यापार, शिपिंग, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, शिप-ब्रेकिंग आदि में व्यावसायिक हित हैं। जहां तक अदाणी समूह का संबंध है, मामला न्यायाधीन है और वह इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। 
 

राष्ट्रीयता पर सवाल को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी राष्ट्रीयता पर सवाल उठाया जा रहा है और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। वह पहले ही अपनी नागरिकता के बारे में स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed