फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Home will get financial security on loss of fire

भारत गृह रक्षा : आग से नुकसान पर घर को मिलेगी वित्तीय सुरक्षा

Mon, 18 Jan 2021 02:58 AM IST
Jeet Kumar कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Jan 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
Home will get financial security on loss of fire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आग और इससे जुड़े खतरों से घर को होने वाले नुकसान पर वित्तीय सुरक्षा देने के लिए साधारण बीमा कंपनियां एक अप्रैल, 2021 से ‘भारत गृह रक्षा’ पॉलिसी पेश करने जा रही हैं।

विज्ञापन


इस मानक उत्पाद के तहत किसी जोखिम पर बीमित राशि का 20 फीसदी या अधिकतम 10 लाख रुपये तक कवर मिलेगा। इसमें भवन के साथ घरेलू सामानों के नुकसान भी कवर है। अन्य जानकारियों की घोषणा कर घरेलू सामानों के लिए 10 लाख रुपये से ज्यादा सम-एश्योर्ड का विकल्प भी चुन सकते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सामान्य बीमा कंपनियों को 1 अप्रैल से अनिवार्य रूप से आग लगने और अन्य दुर्घटनाओं के जोखिमों को कवर करने वाले तीन मानक उत्पाद पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ‘भारत गृह रक्षा’ के अलावा ‘भारत सुक्ष्म उद्योग सुरक्षा’ और ‘भारत लघु उद्योग सुरक्षा’ भी होंगे। ये उत्पाद स्टैंडर्ड फायर एंड स्पेशल पेरिल्स (एसएफएसपी) पॉलिसी की जगह लेंगे। 

एक समान शर्तें, ये होंगे कवर
पॉलिसी की खासियत है कि इसे पॉलिसीधारकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसे आम लोगों की सुविधा के लिए आसान भाषा में लिखा गया है और सभी बीमा कंपनियों के लिए इसकी शर्तें भी एक समान होंगी।

इसके तहत आग, प्राकृतिक प्रलय (तूफान, साइक्लोन, हरिकेन, टाइफून, टेम्पेस्ट, सुनामी, बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, रॉकस्लाइड), बुश फायर, दंगा, हड़ताल, गलत इरादे से नुकसान और आतंकी कार्रवाई जैसे जोखिम भी कवर होंगे। पानी की टंकी, उपकरण, पाइप टूटने और चोरी आदि पर भी वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। 

दो एड-ऑन सुविधाएं भी

  • अन्य घरेलू सामानों के अलावा आभूषण और मूल्यवान सामग्री का नुकसान भी कवर
  • आग से होने वाली दुर्घटना पर बीमाधारक और पत्नी को भी वित्तीय सुरक्षा

एमएसएमई के लिए भी पॉलिसी...

  • भारत सूक्ष्म उद्यम सुरक्षा...भारत गृह रक्षा के अलावा इरडा ने ‘भारत सूक्ष्म उद्यम सुरक्षा’ पॉलिसी भी पेश करने को कहा है। यह उन उद्यमों के लिए है, जिनमें जोखिम वाली संपत्तियों का कुल मूल्य अधिकतम पांच करोड़ रुपये है।  
  • भारत लघु उद्यम सुरक्षा...यह उन उद्यमों के लिए है, जिनमें जोखिम वाली संपत्तियों का कुल मूल्य 5 करोड़ से ज्यादा और अधिकतम 50 करोड़ करोड़ रुपये तक है।

स्वागत योग्य कदम, दूर होगी चिंता 
आग और इससे जुड़े खतरों से सपनों के घर की सुरक्षा आसान नहीं है। इस नुकसान से आम लोगों को बचाने के लिए इरडा का भारत गृह रक्षा जैसे उत्पाद पेश करना स्वागत योग्य कदम है। यह मानक उत्पाद उन लोगों के लिए सहायक होगा, जो अपने घर के लिए बीमा पॉलिसी के चयन में असमर्थ हैं। -अतुल मोंगा, सह-संस्थापक एवं सीईओ, बेसिक होम लोन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed