फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   government will soon start process of strategic stake sale of four subsidiary units of air india

एयर इंडिया की बिक्री की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, मुख्यालय की इमारत भी बेचने की योजना

Sun, 16 Sep 2018 01:08 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
government will soon start process of strategic stake sale of four subsidiary units of air india
Air india

सरकार जल्द ही घाटे में चल रही राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की चार सहायक इकाइयों की रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया शुरू करेगी। इन सहयोगियों में एयरलाइन अलायड सर्विसेज लि.(एएएसएल) और होटल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एचसीआई) शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी में एयर इंडिया के मुख्यालय की इमारत भी बेचने की योजना है। इसके अलावा सरकार का इरादा देश के विभिन्न हिस्सों में एयरलाइन की भू संपत्तियां और भवन बेचने का भी है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने एयर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनियों की रणनीतिक बिक्री की योजना के तहत एयरलाइन की उन संपत्तियों की सूची बनाई है जिन्हें बेचा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि एयर इंडिया की चार सहयोगी कंपनियों एएएसएल, एचसीआई, एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लि.(एआईएटीएसएल) और एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विस लि.(एआईईएसएल) के विनिवेश की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। 

बता दें कि एएएसएल अलायंस एयर के नाम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। एचसीआई दिल्ली और श्रीनगर में दो होटलों का स्वामित्व रखती है और उनका परिचालन करती है। 


वहीं, एआईएटीएसएल ‘ग्राउंड हैंडलिंग’ और ‘कार्गों’ सेवा उपलब्ध कराती है। एआईईएसएल मुख्य रूप से रखरखाव, मरम्मत और इंजन ओवरहॉल के क्षेत्र में काम करती है। 

इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed